ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

बोले- राजनीति में धोखेबाजों को सबक सिखाना जरूरी; शिवसेना में टूट की वजह सत्ता का लालच

मुंबई: दो दिन के महाराष्ट्र दौरे पर पहुंचे गृहमंत्री अमित शाह ने सोमवार को शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे पर निशाना साधा। शाह ने कहा कि जो लोग पॉलिटिक्स में धोखा देते हैं, उन्हें सबक सिखाने की जरूरत है। शिंदे सरकार बनने के बाद शाह पहली बार महाराष्ट्र पहुंचे हैं।भाजपा नेताओं को संबोधित करते हुए शाह ने कहा कि एकनाथ शिंदे की शिवसेना ही असली शिवसेना है, जो हमारे साथ है। शाह ने कहा कि शिवसेना में टूट एक व्यक्ति की लालच की वजह से हुई है। सत्ता के लिए उद्धव ने विचारधारा से समझौता कर लिया।अमित शाह ने मुंबई में भाजपा नेताओं के साथ करीब एक घंटे तक आगामी नगरपालिका चुनाव को लेकर बातचीत की।उद्धव को मैंने कभी CM बनाने का वादा नहीं कियासूत्रों के मुताबिक शाह ने मीटिंग में पार्टी नेताओं से कहा, ‘मैंने उद्धव ठाकरे को कभी मुख्यमंत्री बनाने का वादा नहीं किया। हम बंद कमरे में नहीं, सीना ठोककर राजनीति करने वाले लोग हैं। अगर, हम बयान दिए होते तो शिवसेना के नेताओं को जरूर मुख्यमंत्री बनाते।’आखिर क्या है मामला, जिस पर शाह ने बयान दिया हैमहाराष्ट्र में 2019 का विधानसभा चुनाव भाजपा और शिवसेना ने मिलकर लड़ा था। 288 सीटों पर हुए चुनाव में भाजपा को 105 और शिवसेना को 55 सीटें मिली थीं। चुनाव के बाद शिवसेना ने ढाई-ढाई साल के CM बनाए जाने की मांग रख दी।मुंबई दौरे पर आए अमित शाह ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से रविवार को मुलाकात की।शिवसेना का कहना था कि अमित शाह और उद्धव ठाकरे के बीच इस पर चुनाव पूर्व सहमति बन गई थी। आखिर में शिवसेना की इस मांग पर भाजपा तैयार नहीं हुई, जिसके बाद शिवसेना ने कांग्रेस और NCP के साथ मिलकर सरकार बना ली।जून में टूट गई थी शिवसेना, उद्धव को छोड़ना पड़ा था CM पदमहाराष्ट्र में 20 जून को पहली बार एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में शिवसेना के 20 विधायक बागी होकर सूरत और फिर गुवाहाटी चले गए। धीरे-धीरे इन विधायकों की संख्या बढ़ती गई और 39 पर पहुंच गई, जिसके बाद उद्धव ठाकरे ने CM पद से इस्तीफा दे दिया।30 जून को भाजपा के सहयोग से शिंदे ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। वर्तमान में 5 याचिकाओं के साथ शिवसेना का विवाद सुप्रीम कोर्ट में है। 23 अगस्त को कोर्ट ने इसे संवैधानिक बेंच में ट्रांसफर कर दिया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.