ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

मालिक ने किया बदमाशों का मुकाबला; 2 गोलियां चलाईं गई, 1 जिंदा कारतूस मिला

लुधियाना: स्टोर मालिक पंकज ग्रोवर आरोपियों की पिस्टल से गिरा जिंदा कारतूस दिखाता हुआ।पंजाब के लुधियाना जिले के हैबोवाल में बलोकी रोड पर 4 बाइक सवार बदमाशों ने एक डिपार्टमेंटल स्टोर पर फायरिंग की। दो बाइक सवार स्टोर के बाहर खड़े रहे और 2 बदमाश स्टोर के अंदर आ गए। आरोपियों ने आकर स्टोर के मालिक पंकज ग्रोवर से बातचीत की और स्टोर से सामान खरीदने की बात कहने लगा।आरोपी खुद ही स्टोर से सामान एकत्र करने लगा। पंकज को लगा की शायद उसने सामान खरीदना है तो पंकज ने उसे कुछ नहीं कहा।धीरे-धीरे युवक काउंटर तक आ गया और एकदम से पंकज से मारपीट करने लगा। आरोपी पंकज के गल्ले तक हाथ डालने लगा तो पंकज ने उसे धक्का मारकर गिरा दिया।इतने में स्टोर के बाहर आरोपी का साथी खड़ा था, जिसने फायर कर दिए। पहला फायर पंकज के नजदीक से गुजरा। पंकज ने सामान डालने वाला टीन का डिब्बा बदमाशों को मारा और किसी तरह बदमाशों को धक्के देकर स्टोर से बाहर किया। पिस्टल का निशाना चूक गया और गोली रिफाइंड के टीन पर जा लगी।पंकज ने कहा कि उन्होंने बदमाशों का पीछा करने की भी कोशिश की, लेकिन वह फरार हो गए। थाना हैबोवाल की पुलिस को सूचित किया। घटना स्थल पर पुलिस के उच्चाधिकारी व अन्य अधिकारी पहुंचे। पुलिस ने इलाके में लगे CCTV कैमरेे चैक किए। कैमरों से पुलिस को बदमाशों की फुटेज बरामद हो गई।बताया जा रहा है कि पुलिस ने आरोपियों को वेरिफाई भी कर लिया है। स्टोर मालिक पंकज ने बताया कि आज दुकान की सफाई कर रहे थे तो 1 जिंदा कारतूस भी स्टोर से मिला, जिसे पुलिस के सुपुर्द कर दिया जाएगा। पुलिस को दो खोल बरामद हुए। स्टोर के पास एक खाली प्लॉट है, जहां नशेड़ियों का जमावड़ा लगा रहता है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.