ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

जलप्रपात में तीन छात्र डूबे

झारखंड के कोडरमा जिले के तिलैया थाना क्षेत्र अंतर्गत वृंदाहा जलप्रपात में सोमवार को नहाने गए कक्षा 10वीं के तीन छात्रों के गहरे पानी डूबने की खबर से सनसनी फैल गई। देर शाम दो छात्रों का शव निकाल लिया गया। वृंदाहा जलप्रपात के पास तीनों का कपड़ा, चप्पल व बाइक पड़ा मिला। जलप्रपात के पास झरखी-विशनपुर के ग्रामीणों को स्थानीय बच्चों द्वारा इन छात्रों के डूबने की जानकारी दी गई। इसकी सूचना तिलैया थाना प्रभारी व अन्य पदाधिकारियों को दिया गया।एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना उस समय हुई जब तीनों दोस्त तिलैया थाना क्षेत्र के वृंदाहा जलप्रपात में नहाने गए थे। उन्होंने कहा कि दो शवों को बाहर निकाल लिया गया है जबकि तीसरे लड़के की तलाश जारी है।उन्होंने बताया कि देर शाम लापता छात्रों में निखिल कुमार सिंह, पिता- उमेश सिंह और रोहित राणा, पिता रामचंद्र राणा का शव निकाला गया। वहीं अंश कुमार, पिता प्रिंस भाटिया का शव निकालने का प्रयास किया जा रहा है। तीनों झुमरीतिलैया निवासी शामिल हैं और झुमरीतिलैया माडर्न पब्लिक स्कूल के छात्र बताए जा रहे हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.