ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

राष्ट्रपति भवन में प्रधानमंत्री मोदी ने बांग्लादेश की पीएम का किया स्वागत

भारत की यात्रा पर आईं बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना का आज मंगलवार को राष्ट्रपति भवन में औपचारिक स्वागत किया जा रहा है।इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रपति भवन पहुंचे और उन्होंने बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना के राष्ट्रपति भवन पहुंचने पर उनकी जोरदार अगवानी की। दोनों नेताओं की आज अहम बैठक भी होने वाली है और माना जा रहा है कि नदी जल बंटवारे समेत प्रमुख क्षेत्रों में समझौतों पर हस्ताक्षर हो सकते हैं।भारत की आधिकारिक यात्रा की शुरुआत पर बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने कहा कि दोस्ती के जरिए किसी भी समस्या का समाधान हो सकता है।पीएम शेख हसीना ने जोरदार स्वागत के बाद कहा, “भारत हमारा हमेशा से एक अच्छा साथी रहा है। मैं भारत-बांग्लादेश के बीच एक सकारात्मक वार्ता की अपेक्षा रखती हूं। हमारा देश जब आजाद हुआ तब भारत और भारत के लोगों ने हमारा समर्थन किया,उस दौरान किए गए भारत के योगदान का मैं शुक्रिया करती हूं।” उन्होंने आगे कहा, “हमारी प्राथमिकता लोगों के मुद्दों, गरीबी उन्मूलन और अर्थव्यवस्था को विकसित करना है। इन मुद्दों के साथ, मुझे लगता है कि हम दोनों देश एक साथ काम करते हैं ताकि न केवल भारत और बांग्लादेश में बल्कि पूरे दक्षिण एशिया में लोगों को बेहतर जीवन मिल सके।”इससे पहले पीएम हसीना ने कल सोमवार को कहा था कि भारत रोहिंग्या शरणार्थियों के मुद्दे से निपटने में उनके देश की मदद करने के लिए बहुत कुछ कर सकता है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.