ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

मिलेगा Tecno का जबर्दस्त फोन

टेक्नो भारत में अपने नए स्मार्टफोन को लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। कंपनी के इस अपकमिंग फोन का नाम Tecno Camon 19 Pro Mondrian Edition है। यह फोन पिछले कुछ दिनों से काफी चर्चा में है। अब अमेजन इंडिया पर इसकी माइक्रोसाइट भी लाइव हो गई है। माइक्रोसाइट पर फोन को coming soon बताया गया है। उम्मीद की जा रही है कि इसकी सेल अमेजन इंडिया की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में शुरू होगी। लाइव हुई माइक्रोसाइट में फोन के डिजाइन के साथ इसके खास फीचर्स की भी जानकारी दी गई है।फोन में कंपनी 1080×2460 पिक्सल रेजॉलूशन के साथ 6.8 इंच का फुल एचडी+ IPS डिस्प्ले दे रही है। फोन में दिया गया यह डिस्प्ले 20.5:9 के आस्पेक्ट रेशियो और 120Hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। फोन में 8जीबी रैम और 128जीबी का इनबिल्ट स्टोरेज दिया गया है। खास बात है कि कंपनी इस फोन में 5जीबी वर्चुअल रैम भी ऑफर कर रही है। प्रोसेसर के तौर पर फोन में आपको मीडियाटेक हीलियो G96 चिपसेट देखने को मिलेगा।फोटोग्राफी के लिए इस फोन के रियर में क्वॉड एलईडी फ्लैश के साथ एक 64 मेगापिक्सल का मेन कैमरा, एक 50 मेगापिक्सल का टेलिफोटो लेंस, एक 2 मेगापिक्सल का डेप्थ लेंस और एक लेजर ऑटोफोकस यूनिट दिया गया है। वहीं, सेल्फी के लिए इस फोन में कंपनी 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा ऑफर कर रही है। फोन में आपको 5000mAh की बैटरी मिलेगी, जो 33 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.