ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

सुरेश रैना ने भारतीय क्रिकेट से लिया पूरी तरह रिटायरमेंट 

बाएं हाथ के बल्लेबाज सुरेश रैना ने 15 अगस्त 2020 को इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया था। उससे ठीक कुछ मिनट पहले एमएस धोनी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहा था। हालांकि, दोनों दिग्गज आईपीएल और घरेलू क्रिकेट के लिए उपलब्ध थे, लेकिन अब सुरेश रैना ने इस बात का ऐलान कर दिया है कि वे भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई से संबद्ध किसी भी टूर्नामेंट का हिस्सा नहीं हैं।
सुरेश रैना बीसीसीआई से एनओसी प्राप्त करने के बाद देश और विदेशी की अलग-अलग लीग्स में खेलने के लिए उपलब्ध होंगे। उनसे पहले युवराज सिंह विदेशी लीग खेल चुके हैं और वे देश में आयोजित होने वाली लीग्स में भी हिस्सा ले सकते हैं। सुरेश रैना ने बताया है कि उन्होंने यूपीसीए से एनओसी ले ली है और इसकी जानकारी बीसीसीआई के सचिव जय शाह और उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला को दे दी है।
रैना ने इस बात की भी पुष्टि की है कि वे 10 सितंबर से शुरू हो रही रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज का भी हिस्सा होंगे। वे पिछले करीब एक सप्ताह से अभ्यास कर रहे हैं। 205 आईपीएल मैच खेलने वाले सुरेश रैना ने इस बात की भी जानकारी दी है कि उनको साउथ अफ्रीका, श्रीलंका और यूएई की टी20 लीग्स के लिए संपर्क किया गया है। वे साउथ अफ्रीका की नई टी20 लीग में सीएसके की पैरेंट कंपनी इंडिया सीमेंट्स द्वारा खरीदी गई टीम के लिए खेल सकते हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.