ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

भारत दौरे के लिए टीम का किया चयन, टॉप बल्लेबाज को रखा  बाहर

साउथ अफ्रीका ने अक्टूबर-नवंबर में ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप के लिए अपनी टीम का चयन कर दिया है। 15 सदस्यीय टीम में टॉप बल्लेबाज रासी वेन डेर डुसेन को बाहर रखा है।
क्रिकेट साउथ अफ्रीका (CSA) ने अक्टूबर-नवंबर में ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup 2022) के लिए अपनी टीम का चयन कर दिया है। 15 सदस्यीय टीम में टॉप बल्लेबाज रासी वेन डेर डुसेन (Rassie van der Dussen) को बाहर रखा गया है। टीम की कप्तानी टेम्बा बवुमा (Temba Bavuma) को सौंपी गई है। यही 15 सदस्यीय टीम इस महीने के आखिरी में तीन मैचों की टी20 सीरीज के लिए भारत का भी दौरा करेगी।
डुसेन को इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट के दौरान उंगली में चोट लग गई थी और अब उनकी सर्जरी होने की उम्मीद है। उन्हें चाेट से उबरने में कम से कम छह सप्ताह का समय लगेगा। दक्षिण अफ्रीका के लिए अच्छी खबर यह है कि कप्तान टेम्बा बावुमा जून में भारत के खिलाफ टी20 सीरीज के दौरान कोहनी की चोट से पूरी तरह से उबर चुके हैं और लगातार दूसरे विश्व कप के लिए दक्षिण अफ्रीकी टीम की कप्तानी करने जा रहे हैं। वहीं, रिले रोसौव (Rilee Russow) की भी दक्षिण अफ्रीका की टी20 टीम में वापसी हुई है।
साउथ अफ्रीका ने टी20 वर्ल्ड कप 2022 के साथ साथ इस महीने के आखिर में भारत दौरे पर होने वाली तीन मैचों की टी20 सीरीज के लिए भी टीम का ऐलान कर दिया है और टी20 वर्ल्ड कप 2022 के लिए चुनी गई 15 सदस्यीय टीम ही भारत का दौरा करेगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.