ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

एनएचएम में संविदा कर्मचारी श्रद्धा ताम्रकार को 80 हजार रुपये की रिश्वत लेते लोकायुक्त ने पकड़ा

जबलपुर ।  स्वास्थ्य विभाग की योजना राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) में संविदा कर्मचारी श्रद्धा ताम्रकार को 80 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए लोकायुक्त ने रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई मंगलवार दोपहर मिशन के विक्टोरिया अस्पताल परिसर स्थित कार्यालय में की गई। जानकारी के मुताबिक श्रद्धा ताम्रकार राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन में जिला लेखा प्रबंधक (डेम) पद पर संविदा सेवाएं दे रही हैं। मिश्रा ट्रेवल्स के संचालक ने विगत दिवस लोकायुक्त एसपी को संजय साहू से श्रद्धा ताम्रकार के खिलाफ रिश्वतखोरी की शिकायत की थी। मिश्रा ट्रेवल्स के कई वाहन स्वास्थ्य विभाग और एनएचएम में अनुबंधित हैं। अनुबंधित वाहनों के बकाया बिलों के भुगतान के लिए श्रद्धा ने ट्रेवल्स संचालक से रिश्वत की मांग की थी। इस रिश्वतखोरी की शिकायत मिलने पर एसपी लोकायुक्त ने टीम का गठन करते हुए श्रद्धा को रंगे हाथ गिरफ्तार करने के निर्देश दिए थे। लोकायुक्त टीम ने योजनाबद्ध तरीके से मंगलवार को एनएचएम कार्यालय में दबिश दी। ट्रेवल्स संचालक ने जैसे ही रिश्वत के 80 हजार रुपये श्रद्धा को दिए, लोकायुक्त टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई की सूचना से विक्टोरिया अस्पताल परिसर में हड़कंप मच गया। बताया जाता है कि पूर्व पदस्थापना के जिलों में भी श्रद्धा के कामकाज पर अंगुली उठती रही है। जबलपुर में पदस्थापना के दौरान बिलों का भुगतान समय से न करने की शिकायतें स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों तक पहुंचती रही हैं। लोकायुक्त एसपी साहू ने कहा, भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत श्रद्धा के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जा रही है। आय से अधिक संपत्ति का भी पता लगाया जाएगा। विदित हो कि श्रद्धा ताम्रकार को संविदा नौकरी में हर माह 30 हजार रुपये वेतन मिलता है। बताया जाता है कि मिश्रा ट्रेवल्स के संचालक को जिन बिलों का भुगतान किया जा चुका था, उनका भी कमीशन श्रद्धा की ओर से मांगा जा रहा था। ट्रेवल्स संचालक ने कई बार स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से श्रद्धा की शिकायत की थी, परंतु कार्रवाई नहीं हुई। अंततः उसे लोकायुक्त की शरण लेनी पड़ी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.