ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

16 सेक्टर में बांटा जिला; बीडीओ बनाए गए नोडल, बीमारी की चपेट में 400 से अधिक पशु

बुलंदशहर: बुलंदशहर में पशुओं में लंपी जैसी बीमारी दिख रही है।बुलंदशहर में लंपी स्किन बीमारी को लेकर जिले में दशहत बढ़ती जा रही है। पशु पालन विभाग ने जिले को 16 सेक्टर में बांटा है और बीडीओ को नोडल बनाया है। बीमार पशुओं पर पूरी नजर रखी जा रही है। सिकंदराबाद क्षेत्र में इस बीमारी का ज्यादा प्रकोप देखने को मिल रहा है।400 से अधिक पशु लंपी जैसी बीमारी की चपेट में बताए गए हैं। पशुपालन विभाग की टीमें गौवंशों का लगातार का उपचार कर रही हैं। कुछ बीमार गौवंशों की सेहत में पहले से सुधार बताया जा रहा है। बीमारी पर काबू पाने के लिए जिले को 16 ब्लाकों को सेक्टर में विभाजित कर दिया है और टीमें गांव-गांव जाकर उपचार कर रही हैं।जिले में बीमारी ने दी दस्तकपिछले कुछ दिनों से लंपी स्किन बीमारी ने जिले में दस्तक दे रखी है। विभिन्न क्षेत्रों में करीब अब तक करीब 10 पशुओं की मौत हो चुकी है और पशु पालन विभाग इन मौतों को लंपी से नहीं मान रहा है। लेकिन पशुओं की त्वचा को देखने के बाद लंपी बीमारी से इंकार भी नहीं कर रहा है। सीवीओ ने बताया कि जिले में टीमें पूरी तरह से सतर्क हैं और गोटपॉक्स वैक्सीनेशन किया जा रहा है।लैब रिपोर्ट से होगी पुष्टिजो पशु लंपी जैसी बीमारी से पीड़ित हैं उनका उपचार भी किया जा रहा है। उपचार के बाद पशुओं में रिकवरी भी देखने को मिल रही है। 25 सैंपल जिले से जांच के लिए अभी और भेजे गए हैं। इनकी रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा। लैब से जिस सैंपल की रिपोर्ट में लंपी बीमारी की पुष्टि हुई थी, उस पशु की सेहत में अब सुधार है।पशुओं को उपचार जारी : सीवीओमुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. आनन्द कुमार ने बताया कि बीमारी से पीड़ित पशुओं का उपचार जारी है। जिस गोवंश की रिपोर्ट लंपी पॉजिटिव आई थी, वह अब ठीक है। जिले को 16 सेक्टर में बांटा गया है। बीडीओ इसके नोडल हैं और वह प्रतिदिन रिपोर्ट दे रहे हैं। धीरे-धीरे पशुओं में रिकवरी हो रही है। वैक्सीनेशन भी तेजी से किया जा रहा है। गौवंशों को लगातार उपचार दिया जा रहा है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.