ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

शराब-स्टील कारोबारियों के ठिकानों पर रेड इनकम टैक्स

रायपुर और राजगढ़ में बुधवार सुबह इनकम टैक्स की एक टीम ने एक साथ कई जगहों पर छापेमारी की। जानकारी के अनुसार छापे स्टील और शराब कारोबारियों के ठिकानों पर मारे गए हैं। ऐश्वर्या किंगडम स्थित कारोबारी आरके गुप्ता के घर और अन्य ठिकानों पर इनकम टैक्स की टीम ने छापा मारा है।

बताया जा रहा है कि रायपुर के 50 से ज्यादा अफसर इस टीम का हिस्सा हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार रायपुर में शराब कारोबारी अमोलक सिंह भाटिया के घर और ठिकाने पर टीम पहुंची है। शराब कारोबारी के यहां दो साल पहले भी छापा मारा गया था। सूत्रों के अनुसार दिल्ली आबकारी नीति से जुड़े मामलों में शराब कारोबारी पर कार्रवाई की गई है। ऐश्वर्या किंगडम में आरके गुप्ता और उरला के लविस्ता में स्टील एंड पावर फैक्टी कारोबारी रामदास अग्रवाल व उनके पुत्र सुनील और अनिल के ठिकानो पर भी इनकम टैक्स की टीम ने छापा मारा है। तो वहीं, रायगढ़ में नटवर रतेरिया व सीए अनिल अग्रवाल और खरसिया में कारोबारी मुकेश अग्रवाल के ठिकानों पर कार्रवाई जारी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.