ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

रोहिंग्या समुदायों की हर तरह की मदद करेगा भारत, वापसी करने के लिए तैयार

नई दिल्ली। बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना चार दिनों के भारत दौरे पर हैं। हसीना ने मंगलवार को रोहिंग्या समस्या से निपटने में भारत से मदद की उम्मीद जाहिर की है। रोहिंग्या समस्या के सवाल पर शेख हसीना ने कहा, भारत एक बड़ा देश है। यह बहुत कुछ कर सकता है। शेख हसीना के बयान के बाद भारत के विदेश मंत्रालय ने भी जवाब दिया है। विदेश मंत्रालय के सचिव विनय क्वात्रा ने कहा, ‘रोहिंग्या के मसले पर बांग्लादेश की भूमिका की सराहना दुनिया भर में हुई है। हमने भी रोहिंग्या समुदायों की सहायता की है। इसमें आर्थिक सहायता भी शामिल है। आने वाले दिनों में जैसी जरूरत होगी, भारत सरकार मदद करेगी। भारत सरकार हर कोशिश का समर्थन करती है, ताकि म्यांमार में रोहिंग्या समुदायों की वापसी हो सके। इस मसले पर भारत का दृष्टिकोण सकारात्मक है।
पिछले साल संसद में दी गई जानकारी के मुताबिक, भारत के करीब 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में रोहिंग्या मुसलमान रह रहे हैं। इसमें जम्मू-कश्मीर, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, तेलंगाना, कर्नाटक और केरल शामिल हैं। हालांकि, बीजेपी और हिंदूवादी समूह भारत में रोहिंग्या लोगों की मौजूदगी का विरोध करते रहे हैं। नागरिक संशोधन बिल 2019 की चर्चा के दौरान ही केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कह दिया था कि भारत रोहिंग्याओं को कभी स्वीकार नहीं करेगा। सरकार रोहिंग्या मुसलमानों को देश की सुरक्षा के लिए खतरा बताती आई है। भारत के गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने रिपोर्ट के हवाले से कहा था कि रोहिंग्या मुसलमान देश में अवैध गतिविधियों में शामिल हैं। इसके बाद भारत के लिए सबसे पहले मुश्किल यही है कि जब वह खुद रोहिंग्या समस्या से जूझ रहा है कि तब इस मामले में निपटने के लिए बांग्लादेश की मदद कैसे करेगा?

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.