ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

लोगों ने लड्‌डू बांटकर की खुशी जाहिर; बोले- काम के लिए नहीं जाना पड़ेगा नारनौल

नारनौल: नांगल चौधरी के उपमंडल बनने पर लड्‌डू बांटते लोग।हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिला के नांगल चौधरी को सरकार ने नया उपमंडल बनाया है। नया उपमंडल बनने के बाद इस क्षेत्र के लोगों में खुशी का माहौल है। उपमंडल बनने से यहां पर भी उपमंडल स्तर के कार्यालय स्थापित हो जाएंगे। जिससे लोगों को काफी लाभ होगा। उपमंडल बनने के बाद लोगों ने खुशी जताते हुए सरकार व स्थानीय विधायक डॉ अभय सिंह का आभार व्यक्त भी किया है।बता दें कि सरकार ने मंगलवार को प्रदेश में 8 नए उपमंडल बनाए हैं। इन 8 नए उप मंडलों में महेंद्रगढ़ जिले का नांगल चौधरी भी शामिल है। इस उपमंडल बनने के बाद करीब 84 गांव 29 ढाणियों तथा नांगल चौधरी कस्बे के लोगों को बहुत लाभ होगा। उपमंडल बनने के बाद यहां पर एसडीएम व पुलिस विभाग की तरफ से डीएसपी तैनात हो जाएंगे। एसडीएम व डीएसपी तैनात होने के बाद यहां के लोगों को अपने कार्यों के लिए जिला मुख्यालय नारनौल के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।नांगल चौधरी उपमंडल बनने के बाद यहां के लोगों ने खुशी जताते हुए बुधवार को अनेक स्थानों पर लड्डू बांटे तथा सरकार व स्थानीय विधायक डॉ अभय सिंह यादव का आभार व्यक्त किया। शहर के नव निर्वाचित पार्षदों ने भी इसके लिए विधायक का आभार व्यक्त किया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.