ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

रन आउट करने से चूके पंत तो फैन्स को आई धोनी की याद 

ऋषभ पंत ने आखिरी ओवर में श्रीलंकाई बल्लेबाज को रन आउट करने का मौका गंवा दिया। इसके बाद सोशल मीडिया पर उन्हें खूब ट्रोल किया जा रहा है। साथ ही फैन्स महेंद्र सिंह धोनी को भी याद कर रहे हैं।एशिया कप में श्रीलंका ने भारत को हरा दिया। इस हार के साथ टीम इंडिया पर एशिया कप से बाहर होने का खतरा मंडराने लगा है। सुपर-4 के मुकाबले में एक वक्त श्रीलंका का पलड़ा भारी नजर आ रहा था। 174 रन का पीछा करते हुए श्रीलंका ने बिना कोई विकेट गंवाए 97 रन बना लिए थे और लग रहा था कि टीम आसानी से मैच जीत जाएगी। हालांकि, भारतीय टीम ने वापसी की और चार ओवर के अंदर श्रीलंका के चार विकेट गिरा दिए। 20वें ओवर में श्रीलंका को जीत के लिए सात रन चाहिए थे और स्ट्राइक पर भानुका राजपक्षा और दासुन शनाका मौजूद थे। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने आखिरी ओवर करने की जिम्मेदारी अर्शदीप सिंह को सौंपी। अर्शदीप ने बेहतरीन गेंदबाजी की और शुरुआती चार गेंदों में बेहतरीन यॉर्कर फेंके और पांच रन दिए। पांचवीं गेंद पर शनाका शॉट लगाने से चूक गए और गेंद विकेटकीपर ऋषभ पंत के पास पहुंची। नॉन स्ट्राइकर एंड पर मौजूद राजपक्षा ने चालाकी दिखाते हुए रन के लिए भागे। तब पंत के पास राजपक्षा को रन आउट करने का मौका था। पंत ने विकेटकीपिंग ग्लव्स भी इसी मौके के लिए उतार रखे थे, ताकि वह रन आउट कर सकें। त ने विकेट पर थ्रो भी किया, लेकिन राजपक्षा की किस्मत अच्छी थी और गेंद स्टंप के बगल से निकल गई। पंत का थ्रो अर्शदीप के पास पहुंचा। अर्शदीप ने नॉन स्ट्राइकर्स एंड पर थ्रो किया, लेकिन वह भी चूक गए। बाई पर श्रीलंका ने दो रन हासिल किए और इस तरह श्रीलंका ने मैच छह विकेट से जीत लिया। अहम मुकाबले में अहम मौके पर पंत द्वारा रन आउट करने के मौके से चूक जाने के बाद सोशल मीडिया पर उन्हें खूब ट्रोल किया जा रहा है। फैन्स को पूर्व कप्तान और विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी की भी याद आई।धोनी ने थ्रो करने की बजाय तेजी दिखाते हुए दौड़कर स्टंप के पास पहुंचे और बल्लेबाज को रन आउट किया। फैन्स ने उस घटना को याद करते हुए कहा कि पंत ने क्यों इस तरह की तेजी नहीं दिखाई और अपनी जगह पर खड़े रहकर थ्रो कर दिया। फैन्स ने लिखा कि इस तरह के मौके पर धोनी की कमी खलती है। बता दें कि भारत को श्रीलंका के खिलाफ छह विकेट से हार का सामना करना पड़ा। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 20 ओवर में आठ विकेट गंवाकर 173 रन बनाए थे। रोहित शर्मा ने 72 रन की पारी खेली। जवाब में श्रीलंका ने 19.5 ओवर में चार विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.