डॉक्टरों की कमी और अन्य मूलभूत सुविधाओं को लेकर दिया धरना
भिवानी: भिवानी अस्पताल में प्रदर्शन करते सीपीआई कार्यकर्ता।हरियाणा के भिवानी में नागरिक अस्पताल में डॉक्टरों की कमी व अन्य मांगों को लेकर मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (CPI) व अन्य संगठनों ने प्रदर्शन किया। उनका कहना है कि यहां पर न तो पूरी संख्या में डॉक्टर हैं, न दवा है, न ही उपकरण और मशीनें हैं। इन्हीं मांगों को लेकर CPI ने स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अस्पताल में धरना दिया। साथ ही डिप्टी सीएमओ के माध्यम से स्वास्थ्य मंत्री अनील विज के नाम मांगपत्र सौंपा गया। जिसमें कहा है कि जल्द ही सामान्य अस्पताल के हालात सामान्य नहीं हुए तो बड़ा आंदोलन करने को मजबूर होंगे।मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी नेता कामरेड ओम प्रकाश व युवा कल्याण संगठन अध्यक्ष कमल प्रधान ने बताया कि जिला स्तर पर भिवानी का सामान्य अस्पताल एशिया के सबसे बड़े अस्पतालों में है। यहां न डॉक्टरों की संख्या पूरी है, न दवा, न उपकरण और न ही मशीनें हैं। ऐसे में हर मरीज़ को दवा बाहर से लाने और अल्ट्रासाउंड भी बाहर से करवाने के लिए लिखा जाता है। स्वास्थ्य मंत्री अनील विज, जिनसे सभी अधिकारी डरते हैं, उनसे यहां सुधार करने की मांग की है।अगर वो भी समाधान नहीं कर पाए तो हम फिर से धरना देंगे। वहीं जब यहां उपचार के लिए पास के गांव देवसर से आई दर्शना नामक महिला मरीज़ से बात की तो उन्होंने भी कहा कि वो पैर में चोट लगने पर यहां आई थी। पर यहां गर्म पट्टी व ट्यूब दोनों बाहर से लाने के लिए कह दिया है।जब इस बारे में सामान्य अस्पताल के डिप्टी सीएमओ डॉ कृष्ण कुमार से बात की तो उन्होंने कहा कि जल्द ही सभी कमियों का दूर किया जाएगा। बाहर से दवा या अल्ट्रासाउंड लिखने वालों पर कार्यवाही के लिए कमेटी बनाई है।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.