ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

आगरा से फरार होने को जा रहा था रेलवे स्टेशन, अन्य मामलों की भी जानकारी करेगी पुलिस

आगरा: पुलिस हिरासत में बलात्कारी शिक्षक मौलाना आतिफआगरा में बीती 3 सितंबर को थाना शाहगंज में मस्जिद के मौलवी द्वारा 11 साल की छात्रा से बलात्कार के मामले में फरार आरोपी को पुलिस ने हिरासत में लेकर जेल भेजा है। पुलिस जानकारी कर रही है की आरोपी ने पहले भी किसी छात्रा के साथ ऐसा गलत काम तो नहीं किया है।जानकारी के अनुसार बीती 3 सितंबर को आगरा के थाना शाहगंज के खेरिआ मोड़ क्षेत्र में एक मस्जिद में दीनी पढ़ाई करने जाने वाली 11 साल की छात्रा से उसके शिक्षक मौलाना आतिफ ने बलात्कार किया था। बच्ची की मां के आए पर बच्ची ने उसे जानकारी दी थी। हंगामे के बीच मौलाना वहां से फरार हो गया था। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने मूल रूप से हाथरस के सादाबाद कस्बा निवासी आतिफ के खिलाफ 376, 506 और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमे कार्रवाई की थी।पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली की बलात्कार का आरोपी मौलाना आतिफ आगरा से भागने की फिराक में है। वो आगरा कैंट रेलवे स्टेशन की तरफ जा रहा है। पुलिस ने तत्काल दबिश मारकर उसे रास्ते से गिरफ्तार कर लिया।एसपी सिटी विकास कुमार के अनुसार आरोपी को जेल भेजा जा रहा है। आरोपी के खिलाफ पूर्व में ऐसी कोई शिकायत नहीं आई है। पुलिस ने लोगों से अपील की है की अगर किसी के साथ गलत हुआ है तो वो कभी भी आकर शिकायत कर सकता है। पुलिस तत्काल मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करेगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.