ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

केंद्रीय की जगह राज्य की एजेंसी को तैनात करने का मसौदा तैयार, प्रमुख सचिव गृह ने दिए निर्देश

लखनऊ: लखनऊ एयरपोर्ट की सुरक्षा अब स्पेशल सिक्योरिटी फोर्स (SSF) के जिम्मे होगी। इसका मसौदा शासन में तैयार कर चुका है। बुधवार को मुख्य सचिव गृह संजय प्रसाद ने इसके लिए बैठक की। उन्होंने कहा की इसके लिए जरूरी कार्यवाही पूरी कर ली जाए।लखनऊ के चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट की सुरक्षा अभी तक केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) संभाल रही थी। लेकिन अब इसकी जगह SSF को तैनात करने तैयारी शासन ने कर ली है। प्रदेश सरकार ने हालही में SSF का गठन किया था। इसे सबसे पहली जिम्मेदारी लोकभवन की सुरक्षा की दी गई थी। दरअसल इसका गठन ही विशेष परिस्थितियों और जगहों के लिए किया गया है। अब इसी फोर्स को एयरपोर्ट की सुरक्षा सौंपी जा रही है।लोकभवन की सुरक्षा में तैनात SSF जवानगृह विभाग में ई ऑफिस सिस्टम लागू करने का निर्देशप्रमुख सचिव, गृह संजय प्रसाद ने गृह विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे पत्रावलियों के निस्तारण में और तेजी लाये। प्रयास किया जाय कि कोई भी पत्रावली दो दिन से अधिक लम्बित न रहने पाये। उन्होंने गृह विभाग में ई-आफिस प्रणाली को पूरी तरह अपनाये जाने के भी निर्देश दिये है। गृह विभाग में स्थित कमाण्ड सेन्टर में आईजीआरएस (एकीकृत शिकायत निवारण प्रणाली) और 6 माह के कार्य योजना की प्रमुख सचिव ने गहन समीक्षा भी की। उन्होंने गृह विभाग से जुड़े सभी अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे सबसे पुराने लम्बित 10 मामलों की सूची तैयार कर उनका जल्द निस्तारण करें।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.