आ रहा Vivo का जबर्दस्त फोल्डेबल फोन
शाओमी और सैमसंग के बाद अब वीवो भी अपना नया फोल्डेबल फोन लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। वीवो के इस साल की शुरुआत में चीने में अपने पहले फोल्डेबल फोन Vivo X Fold को लॉन्च किया था। कंपनी का यह फोवन स्नैपड्रैगन 8 जेन 1 चिपसेट और 8.03 इंच के डिस्प्ले से लैस था।फोन की लॉन्च डेट के बारे में कंपनी की तरफ से अभी कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन इसी बीच टिपस्टर डिजिटल चैट स्टेशन ने खुलासा कर दिया है कि यह फोन चीन में बहुत जल्द लॉन्च होगा। टिपस्टर ने लीक में इस अपकमिंग फोन के कुछ खास फीचर और स्पेसिफिकेशन्स की भी जानकारी दी है।फोटोग्राफी के लिए वीवो X Fold S में कंपनी 4700mAh की बैटरी ऑफर कर सकती है।फोन में दी जाने वाली यह बैटरी 80 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। फोटोग्राफी के लिए फोन में क्वॉड कैमरा सेटअप देखने को मिल सकता है। इसमें 50 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा के साथ एक 48 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड ऐंगल कैमरा, एक 12 मेगापिक्सल का टेलिफोटो लेंस और एक 8 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप लेंस शामिल हो सकता है। वहीं, सेल्फी के लिए फोन में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलने की उम्मीद है।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.