ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

भारत जोड़ो यात्रा से पहले राहुल पहुंचे श्रीपेरंबदूर, राजीव गांधी स्मारक पर आयोजित प्रार्थना सभा में लिया हिस्सा

नई दिल्ली । कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ शुरू करने से पहले कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी श्रीपेरंबदूर में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के स्मारक पर एक प्रार्थना सभा में शामिल हुए। इसके बाद वह आज दोपहर कन्याकुमारी में होने वाले एक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे जहां तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन उन्हें राष्ट्र ध्वज सौंपेंगे। कन्याकुमारी में ‘गांधी मंडपम’ में कार्यक्रम के दौरान स्टालिन भी मौजूद रहेंगे, जिसके बाद राहुल गांधी कांग्रेस के अन्य नेताओं के साथ उस सार्वजनिक रैली स्थल पर जाएंगे जहां से यात्रा की औपचारिक शुरुआत होनी है।
कन्याकुमारी से श्रीनगर की 3,570 किलोमीटर लंबी यात्रा की औपचारिक शुरुआत रैली में होगी। यह पदयात्रा 11 सितंबर को केरल पहुंचेगी और अगले 18 दिनों तक राज्य से होते हुए 30 सितंबर को कर्नाटक पहुंचेगी। यात्रा कर्नाटक में 21 दिनों तक रहेगी और उसके बाद उत्तर की तरफ अन्य राज्यों में जाएगी। यह यात्रा केरल के तिरुवनंतपुरम और कोच्चि, कर्नाटक के मैसूर, महाराष्ट्र के नांदेड़, मध्य प्रदेश के इंदौर, राजस्थान के कोटा, उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर, दिल्ली, हरियाणा के अंबाला, पंजाब में पठानकोट और जम्मू से होते हुए श्रीनगर में समाप्त होगी।
पिछले माह कांग्रेस ने इस यात्रा को लेकर लोगो, टैगलाइन, वेबसाइट और बुकलेट का विमोचन किया था और कहा कि आर्थिक विषमताओं, सामाजिक ध्रुवीकरण एवं राजनीतिक विभाजन के मद्देनजर यह यात्रा ‘देशहित’ के लिए आवश्यक है। पिछले दिनों राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा का जिक्र करते हुए लिखा था एक तेरा कदम, एक मेरा कदम मिल जाए तो जुड़ जाए अपना वतन। आओ साथ मिलकर भारत जोड़ें। कांग्रेस के मुताबिक इस यात्रा में 100 पदयात्री होंगे, जो शुरू से आखिर तक चलेंगे। वो ‘भारत यात्री’ होंगे।
जिन प्रदेशों से यह यात्रा नहीं गुजर रही है, उसके 100-100 लोग इसमें शामिल होंगे, ये लोग अतिथि यात्री होंगे। जिन प्रदेशों से यात्रा गुजरेगी उनसे 100-100 यात्री शामिल होंगे। प्रदेश की सीमा खत्म होने पर बदलते रहेंगे। ये प्रदेश यात्री होंगे। एक समय में यात्रा में 300 पदयात्री शामिल रहेंगे।
पार्टी ने गांधी सहित 118 नेताओं को ‘भारत यात्रियों’ के रूप में वर्गीकृत किया है जो कन्याकुमारी से श्रीनगर तक की दूरी तय करेंगे। वे हर रोज औसतन 20-25 किमी की दूरी तय करेंगे।118 ‘भारत यात्रियों’ में राहुल गांधी समेत नौ नेता 51-60 साल की उम्र के हैं। इनमें 20 की उम्र 25-30, 51 की उम्र 31-40 व 38 की उम्र 41-50 लोग शामिल हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.