पार्टी से शुरू हुई थी कटरीना कैफ और विक्की कौशल की लव स्टोरी
कटरीना कैफ ने अपनी पर्सनल लाइफ से लेकर कई खुलासे किए। इतना ही नहीं इस दौरान उन्होंने विक्की कौशन संग अपने रिलेशनशिप की डीटेल्स भी शेयर की। उन्होंने बताया कि कैसे उनका प्यारा यानी हसबैंड विक्की कौशल कभी उनकी ‘रडार’ पर थे ही नहीं। कटरीन ने कहा, “मैं पहले उनके बारे में ज्यादा नहीं जानती थी। मैंने सिर्फ एक नाम सुना था, लेकिन कभी मिली नहीं थी कोई बात नहीं की थी, लेकिन जब मैं उनसे मिली तो मैं उन पर फिदा हो गई। बता दें इन दोनों की मुलाकात एक पार्टी के दौरान हुई थी। उस दौरान कैट ने पहली बार विक्की को देखा था और उन्हें प्यार हो गया था।
विक्की कौशल के बारे में कटरीना कैफ ने सबसे पहले निर्देशक जोया अख्तर को बताया था। जोया की पहली इंसान थी जिन्होंने कैट के दिल का हाल जाना था। सालों तक दुनिया से छुपके छुपके इस कपल ने एक दूसरे को डेट किया और साल 2021 में उन्होंने धूम-धाम से शादी की। ये शादी मुंबई शहर से दूर राजस्थान के बरवाड़ा स्थित सिक्स सेंस फोर्ट होटल में शाही अंदाज में शादी रचाई थी। इस कपल ने अपनी शादी को एक दम सीक्रेट रखा था।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.