ऋषिकेश से पटियाला जा रहा थे दंपती; शहजादपुर शुगर मिल के पास स्कॉर्पियो ने मारी टक्कर
अंबाला: हरियाणा के अंबाला में पति-पत्नी की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। हादसा नारायणगढ़-शहजादपुर मार्ग पर शुगर मिल बनौदी के निकट हुआ।जानकारी के मुताबिक, दोनों पति-पत्नी किराए की गाड़ी में ऋषिकेश से पटियाला जा रहे थे। सामने से तेज रफ्तार में आई स्कॉर्पियो ने उनकी गाड़ी में टक्कर मारी, जिसमें गाड़ी चालक समेत तीनों जख्मी हो गए थे। अस्पताल में उपचार के दौरान दंपती ने दम तोड़ दिया।गांव गडारा जिला टिहरी गढ़वाल (उत्तराखंड) निवासी मकान सिंह ने बताया कि वह दिल्ली में नौकरी करता है। उसके ससुराल हीरा नगर थाना सिविल लाइन पटियाला पंजाब में पूजा का कार्यक्रम रखा हुआ था। वह अपने परिवार सहित अपनी गाड़ी में जा रहा था। उसकी मां प्यारी देवी व पिता प्रपात सिंह गांव गडारा में रहते थे। बताया कि उसके माता-पिता गांव से ऋषिकेश तक बस में आ गए थे। आगे से उसने माता-पिता को लाने के लिए पटियाला से किराए की गाड़ी ऋषिकेश भेजी थी।शहजादपुर शुगर मिल के पास हुआ हादसामकान सिंह ने बताया कि गाड़ी अर्शदीप चला रहा था। वापस लौटते वक्त जैसे ही अर्शदीप उसके माता-पिता को लेकर नारायणगढ-शहजादपुर रोड नजदीक शुगर मिल बनौदी पहुंचा तो सामने शहजादपुर की तरफ से आई स्कॉर्पियो ने सीधी टक्कर मार दी। हादसे में तीनों को चोटें आई थी।अस्पताल में तोड़ा दमबताया कि राहगीरों की मदद से तीनों को गंभीर हालत में CHC शहजादपुर पहुंचाया गया। यहां डॉक्टरों ने उसकी मां प्यारी देवी को मृत घोषित कर दिया और पिता प्रताप सिंह को प्राथमिक उपचार के बाद सिविल अस्पताल अंबाला सिटी रेफर कर दिया, लेकिन उसके पिता ने भी अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। बताया कि उसके भाई केदार सिंह व बिजेंद्र सिंह न्यूजीलैंड में रहते हैं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी स्कॉर्पियो चालक पवन कुमार के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.