ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

अस्पताल की नर्स ने फांसी लगाकर की आत्‍महत्‍या

श्रीगंगानगर के एक निजी अस्पताल की नर्स ने मंगलवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका के शव के पास एक सुसाइड नोट मिला है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार नर्स हनुमानगढ़ जिले के एक गांव की रहने वाली थी। वह श्रीगंगानगर में एक नर्सिंग कॉलेज में काम कर रही थी। इसी दौरान पुलिस कांस्टेबल प्रगटसिंह से उसकी दोस्ती हो गई। कांस्टेबल ने युवती को एक कमरा भी दिला दिया। उसने मकान मालिक को बताया कि युवती रिश्ते में उसकी बहन है। ऐसे में मकान मालिक ने भी उसकी बात मान ली और कमरा किराए पर दे दिया।
लोगों का कहना है कि कांस्टेबल युवती से रोज मिलने आया करता था। मंगलवार को भी वह मिलने आया तो युवती फंदे पर लटकी मिली। उसने मकान मालिक को मौके पर बुलाया लेकिन इस दौरान प्रगटसिंह खुद फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारा। युवती के भाई ने आरोपी कांस्टेबल और उसकी पत्नी पर आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने, अनैतिक संबंध और शारीरक शोषण के आरोप में मामला दर्ज किया है। मामले की जांच सीओ धन्नाराम कर रहे हैं। मकान मालिक का कहना है कि युवती ने इससे पहले नहर में कूदकर जान देने की कोशिश की थी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.