ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

कन्याकुमारी से शुरू हुई कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा कन्याकुमारी से शुरू हो गई। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को वरिष्ठ नेताओं ने तिरंगा सौंपा। इनमें राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शामिल थे। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया में लिखा- देश को अब आपसे ही आस है, देश को अब आप पर ही विश्वास है, तिरंगा की शक्ति, भारत मां का आशीष, जन जन का विश्वास, अब आपके पास है।

यात्रा में शामिल छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि समाज में जो नफरत फैलाने और आपसी दूरियाँ बढ़ाने की कोशिश हो रही है, उसे यह भारत जोड़ो यात्रा समाप्त करेगी। मुख्यमंत्री दिन भर हुए कार्यक्रमों में राहुल गांधी के साथ नजर आए। पदयात्रा के पहले राहुल गांधी ने श्री पेरंबदूर में स्व. राजीव गांधी के स्मारक पर प्रार्थना सभा की। तिरूवल्लपुर मेमोरियल विवेकानंद मेमोरियल, कामराज मेमोरियल भी गये यहां छत्तीसगढ़ से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम भी शामिल रहे।

राहुल गांधी की अगुवाई में कांग्रेस ने कन्याकुमारी से कश्मीर तक 3500 कि.मी. तक की पदयात्रा शुरू हो गई। यह यात्रा 150 दिनों तक चलेगी। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि देश के वर्तमान हालात में जब क्षेत्र धर्म सांप्रदायिकता के नाम पर देश की सत्ता में बैठे हुये लोग राजनीति कर रहे है वैसे में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा देश के लोगों के सामने एक नई उम्मीद लेकर सामने आई है। जब देश चलाने वाली दल सत्ताधीश और हुक्मरान आम आदमी की जरूरतों शिक्षा, रोजगार को परिदृश्य पीछे धकेल कर धार्मिक आधार पर धु्रवीकरण की राजनीति को बढ़ावा दे रहे हो तब उस समय कांग्रेस जैसी जन सरोकारी वाली पार्टी का यह नैतिक और राजनैतिक कर्तव्य हो जाता है कि वह देश को बचाने देश की एकता और अखंडता को बचाने के लिये भारत जोड़ो जैसा महाअभियान चलाये भारत जोड़ो यात्रा का यही उद्देश्य है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.