ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने अवने हाल पर छोड़ा; PGI रोहतक रेफर

झज्जर: हादसे में घायल महिला को एंबुलेंस से लेकर जाते आम जन।हरियाणा के झज्जर में गांव छूछकवास और जहाजगढ़ के बीच एक महिला दिनेश कुमारी की स्कूटी असंतुलित होकर पेड़ में जा टकराई। हादसे में महिला बुरी तरह से घायल हो गई। उसे एंबुलेंस से झज्जर के नागरिक अस्पताल में लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया।महिला को झज्जर के नागरिक अस्पताल में लाया गया तब स्वास्थ्य विभाग का कोई भी कर्मचारी महिला को एंबुलेंस से उतारने के लिए नहीं पहुंचा। हालांकि एंबुलेंस चालक राजेश और अस्पताल में ही मौजूद मरीजों के साथ आए लोगों ने महिला दिनेश कुमारी को स्ट्रैचर पर से इमरजेंसी वार्ड तक पहुंचाया। बाद में डॉक्टर ने आनन-फानन में महिला का उपचार किया तथा उसकी घायल अवस्था को देखते हुए उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया।वहीं इसी दौरान एक और अजीब बात देखने को मिली की शिक्षण संस्थान में डॉक्टर की पढ़ाई कर रहे छात्र पीड़ित महिला का उपचार करते नजर आए। उनके साथ स्वास्थ्य विभाग की कोई नर्स दिखाई थी और न ही कोई डॉक्टर। अब इसमें स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही नहीं कही जाएगी तो और क्या कहेंगे। महिला की पहचान दिनेश पत्नी नरेंद्र के रूप में हुई है, जो कि भिवानी जिले की रहने वाली है। परिजनो को हादसे की सूचना दे दी गई है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.