पिता-पुत्र ने फावड़े से दो सगे भाइयों का सिर फोड़ा, एक की हालत गंभीर
कौशांबी: मजदूरी के रुपए न देने पर पिता-पुत्र ने सगे भाइयों पर हमला कर दिया।कोखराज कोतवाली में एक परिवार को मजदूर की कमाई के 50 रुपए न देना महंगा पड़ गया। गांव के बाहर घात लगाए बैठे पिता-पुत्र ने खेत से लौट रहे युवक पर फावड़े से हमला कर दिया। भाई पर हमला होने पर छोटे भाई से उसे बचाने की कोशिश की। उसे भी फावड़ा मारकर जख्मी कर दिया।पुलिस ने दोनों घायल भाइयों को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखकर उन्हें प्रयागराज के एसआरएन रेफर कर दिया। घायल भाइयों में एक की हालत बेहद नाज़ुक बताई जा रही है।पिता-पुत्र के हमले में सगे भाइयों को गंभीर चोटें आई हैं।खेत से लौटते समय हुआ हमलाबदनपुर गांव निवासी सीताराम पेशे से किसान हैं। उनके पास 3 एकड़ खेत हैं, जिसमें वह परंपरागत खेती के अलावा नकदी फसल भी पैदा करते हैं। सीताराम के घर में पत्नी और 3 बेटे हैं। 2 बेटे खेतीबाड़ी में पिता का हाथ बटाते हैं। गुरुवार की सुबह करीब 10 बजे सीताराम का बड़ा बेटा कंचन और मंझला बेटा नन्हे खेत में रोपित मिर्चे की फसल में मिट्टी चढ़ाकर घर वापस आ रहे थे।दोनों भाइयों को आईं गंभीर चोटेंगांव के नजदीक पहुंचते ही उन्हें गांव के गणेश और उसका बेटा उमेश मिले। कंचन को रोककर उससे 1 साल पहले खेत में काम की मजदूरी के बकाया 50 रुपए मांगने लगे। बताया जा रहा है कि कंचन ने रुपए न होने की बात कहकर आगे बढ़ गया। इस पर उमेश ने कंचन के सिर पर फावड़े से हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से कंचन का सिर फट गया। इसके बाद भी उमेश उस पर हमला किये जा रहा था। कंचन के पीछे आ रहा उसका भाई नन्हें उसे बचाने दौड़ा। इस पर गणेश ने नन्हें पर हमला कर उसे भी जख्मी कर दिया। नन्हें को भी सिर में गंभीर चोट आई है।गंभीर हालत में किया गया रेफरग्रामीणों को मौके पर आता देख आरोपी पिता गणेश और पुत्र उमेश फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एम्बुलेंस से जिला अस्पताल भेजा है। अस्पताल में इलाज के बाद भी घायल सगे भाइयों की हालत स्थिर नहीं हुई है। इस पर डॉक्टर ने उन्हें प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल रेफर कर दिया। इंस्पेक्टर कोखराज टीबी सिंह ने बताया कि मामूली विवाद में 2 सगे भाइयों पर गांव के ही कुछ लोगों ने हमला कर उन्हें जख्मी किया है। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। पीड़ित पक्ष से तहरीर लेकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.