ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

नशे का कारोबार करने वाले गिरोह का पर्दाफाश

लखनऊ | एसटीएफ ने बुधवार को एक ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया है जो बिटक्वॉइन से भुगतान कराने के बाद देश-विदेश में नशीली व प्रतिबंधित दवाएं बेचता था। एसटीएफ ने गिरोह के सरगना बिजनौर निवासी शहबाज को उसके पांच साथियों के साथ आलमबाग इलाके से पकड़ा है।यह गिरोह डार्कवेव से खरीदारों का डाटा जुटाता था।फिर ये दवाएं बेचने के लिए संपर्क करता था।गिरोह के पास से तीन लग्जरी गाड़ियां और प्रतिबंधित दवाएं भी मिली हैं। सभी आरोपी लखनऊ के हैं।एसटीएफ के डिप्टी एसपी दीपक सिंह के मुताबिक, आरोपियों की पहचान बाजारखाला निवासी आरिज एजाज, आलमबाग निवासी गौतम लामा, गोसाईंगंज-अमेठी निवासी शारिब एजाज, बिजनौर निवासी जावेद खान और ऐशबाग निवासी सऊद अली के रूप में हुई।सूचना मिली थी कि लखनऊ में कुछ लोग नशीली दवाओं की ऑनलाइन बिक्री कर रहे हैं। इसके लिए चंदरनगर में किराये के मकान में रहकर कॉल सेंटर चला रहे हैं। इसके बाद एसटीएफ  के इंस्पेक्टर हेमंत भूषण सिंह, सब इंस्पेक्टर तेज बहादुर सिंह, एफएसडीए के सहायक आयुक्त, औषधि बृजेश कुमार सिंह, औषधि निरीक्षक माधुरी सिंह समेत टीम चंदरनगर पहुंची और शहबाज को दबोच लिया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.