ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

राज्यपाल मलिक – राजपथ का नाम बदलने की नहीं थी जरूरत

बुलंदशहर के औरंगाबाद में मेघालय के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने कहा कि राजपथ का नाम बदलने की जरूरत नहीं थी।यह नाम कोई अंग्रेजों का दिया हुआ नहीं था।प्रधानमंत्री पर तंज कसते हुए कहा कि वह हर तीसरे दिन उद्घाटन करते हैं, आज कुछ नहीं रहा होगा तो राजपथ का नाम बदलकर उसका उद्घाटन कर दिया।कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बारे में बोले कि वह अच्छा काम कर रहे हैं।उनके साथ मेरी शुभकामनाएं हैं। सत्यपाल मलिक बृहस्पतिवार को बुलंदशहर के गांव मूढ़ी बकापुर में करप्शन फ्री इंडिया संगठन के कार्यक्रम में पहुंचे थे।उन्होंने कहा कि अगर मैं प्रधानमंत्री से लड़ा तो यही वजह है कि मेरे पास कुछ नहीं है।कुछ होता तो अब तक ईडी और इनकम टैक्स की टीम आ जाती।भ्रष्टाचार के मामलों को लेकर उन्होंने प्रधानमंत्री की तारीफ भी की। कहा कि श्रीनगर के दो मामलों को लेकर प्रधानमंत्री के पास गया था। मुझे डेढ़-डेढ़ सौ करोड़ रुपये की रिश्वत की पेशकश हुई थी। प्रधानमंत्री को बताया तो उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार से कोई समझौता नहीं होगा। उन्होंने दोनों मामलों को रद्द कर दिया था।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.