ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

जानें नाइट क्रीम लगाने का बेस्ट टाइम

स्किन को हाइड्रेट रखने के लिए मॉश्चराइजर के अलावा नाइट क्रीम भी बहुत फायदेमंद है। नाइट क्रीम सिर्फ स्किन को हाइड्रेट ही नहीं रखती बल्कि ज्यादातर नाइट क्रीम एंंटी एजिंग भी होती है, जिससे आपके एजिंग के लक्षण कंट्रोल होते रहते हैं। आप अपनी स्किन को साफ करने के बाद नाइट क्रीम लगाएं ताकि स्किन पर अच्छी तरह से क्रीम लग जाए। असल में सेल्स रिवाइव होने का टाइम रात 10 से सुबह 2 बजे तक होता है। इस दौरान आपको नाइट क्रीम लगानी चाहिए। क्लींजिंग, टोनिंग और सीरम या एसेंस लगाने के बाद, अपनी हथेलियों में क्रीम को चेहरे पर लगाएं।
ऑलिव ऑयल नाइट क्रीम : इस होममेड क्रीम के लिए ऑलिव ऑयल यानी जैतून के तेल को चुनें। यह त्वचा की नमी को लॉक करने में मदद करता है। ऑलिव ऑयल स्किन को हाइड्रेट और मॉइस्चराइज करता है। जिन लोगों की स्किन एक्ने प्रॉन है, वे इस क्रीम को न लगाएं। एक सॉस पैन में जैतून का तेल, नारियल का तेल और मोम को धीमी आंच पर तब तक मिलाएं जब तक कि मिश्रण पिघल न जाए। क्रीम को ठंडा होने दें और एक कंटेनर में फ्रिज में स्टोर करें। इसे आप 1 महीने तक इस्तेमाल कर सकते हैं।
ग्लिसरीन नाइट क्रीम : ग्लिसरीन स्किन को हाइड्रेट करता है। नारियल का तेल अपने रोगाणुरोधी और एंटीऑक्सीडेंट गुणों के साथ डैमेज स्किन को रिपेयर करता है। इसे बनाने के लिए एक डबल बॉयलर लें और उसमें बादाम और नारियल का तेल डालें। मिश्रण को गर्म करें ताकि सारी सामग्री मिक्स हो जाए। बॉयलर को आंच से उतार लें और मिश्रण में गुलाब जल और ग्लिसरीन मिलाएं। इस क्रीम को ठंडा होने दें। इसे किसी कंटेनर में भरकर रख लें और रोजाना सोने से पहले इसका इस्तेमाल करें।
कोको नाइट क्रीम : कोकोआ बटर फाइटोकेमिकल्स से भरपूर होता है जो आपकी त्वचा को मॉइस्चराइज और सुरक्षित रखता है। इसमें एंटी एजिंग गुण होते हैं। एक बॉयलर में सभी सामग्री डालें और गरम करें। तब तक गरम करें जब तक सामग्री अच्छी तरह से मिक्स न हो जाए। आंच बंद कर दें और मिश्रण को ठंडा होने दें। क्रीम को एक कंटेनर में स्टोर करें। इसे अपने चेहरे और गर्दन पर लगाएं।
ग्रीन टी नाइट क्रीम  : ग्रीन टी में एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो आपकी त्वचा को हानिकारक यूवी किरणों से बचाते हैं और फोटोइंग को रोकते हैं। एलोवेरा त्वचा को हाइड्रेट कर सकता है और इसके एंटी-एजिंग प्रभाव होते हैं। एक डबल बॉयलर में मोम और बादाम का तेल मिलाकर मिश्रण को उबाल लें। पूरी तरह से पिघलने तक गर्म करें। मिश्रण को आंच से हटा लें और एलोवेरा डालकर मिला लें। ग्रीन टी एक्सट्रेक्ट, एसेंशियल ऑयल और गुलाब जल मिलाएं। इसे अपनी स्किन पर लगाएं और एक कंटेनर में स्टोर करें।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.