जमीन विवाद में चाचा की गोली मारकर हत्या
बिहार: नालंदा जिले के मानपुर थाना इलाके के मकदुआने गांव में जमीन विवाद में भतीजे ने चाचा की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान बुद्धन यादव (30 वर्ष) के रूप में हुई है। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची परिजनों ने बताया कि बड़े भाई की मौत के बाद बुद्धन ने अपनी भाभी से ही शादी कर लिया। बड़े भाई के हिस्से का एक बीघा जमीन में 5 कट्ठा का हिस्सा बुधन्न को ही मिला था। उस जमीन पर गोतिया के लोगों की नजर थी। उसके हिस्से की जमीन को वह देना नहीं चाहता था। इसी को लेकर 15 साल से सुनील यादव, सूबे कुमार और सौरभ कुमार के बीच विवाद चल रहा था।
शुक्रवार को सुनील यादव की पत्नी और बुद्धन की पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद होने लगा, जिसके बाद सुनील अपने दोनों भाइयों के साथ हथियार और लाठी डंडे लेकर आया और मारपीट करते हुए सुनील ने ताबड़तोड़ 5 गोली उसके सीने में उतार दिया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गयी। मौके से सुनील यादव की पत्नी को हिरासत में लिया गया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बिहारशरीफ भेजा गया है।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.