प्रेशर IED की चपेट में आई महिला
छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के एक गांव में प्रेशर IED की चपेट में आकर एक महिला घायल हो गई है। मामला जिले के उसूर थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, जिले के नक्सल प्रभावित गांव गलगम के CRPF कैंप से भूसापुर की तरफ जाने वाले मार्ग पर माओवादियों ने IED प्लांट किया था। गुरुवार देर शाम इसी इलाके की रहने वाली एक महिला पैदल गांव की तरफ जा रही थी। उसी समय महिला का पैर प्रेशर IED पर पड़ा और जोर का धमका हुआ। धमका इतना जबरदस्त था कि, महिला की एक आंख, पैर और शरीर के विभिन्न अंगों में चोट आई है। घायल महिला को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। फिलहाल महिला की हालत खतरे से बाहर है।
इधर, धमाके की आवाज सुनकर CRPF के जवान मौके पर पहुंचे। जवान घायल महिला को कैंप लेकर आए। फिर, CRPF के डॉक्टरों ने महिला का प्राथमिक उपचार किया। जिसके बाद महिला को CRPF की एंबुलेंस से बीजापुर के जिला अस्पताल रेफर किया गया। जहां महिला का इलाज जारी है। इस घटना के बाद CRPF जवानों ने इलाके की सर्चिंग बढ़ा दी है।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.