ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

तेज बारिश से बेंगलुरु पानी-पानी, आईएमडी ने तटीय इलाकों के लिए जारी किया रेड अलर्ट

बेंगलुरु। कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में सुबह मेघों की गर्जना के साथ ही अन्य शहरों में भारी बारिश हो रही है। सरजापुर रोड और मराठाहल्ली हिस्सों में बारिश शुरू हो गई है। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने बेंगलुरु में 11 सितंबर तक बारिश की चेतावनी जारी की है। बारिश ने अधिकारियों की चिंता बढ़ा दी है। बेलंदूर, कैकोंद्रल्ली और सोलू झीलें उफान पर हैं। पानी रिहायशी इलाकों की ओर बढ़ रहा है। अगर बारिश नहीं रुकी तो कई इलाकों में बाढ़ आ सकती है। इकोस्पेस बिजनेस पार्क में जलजमाव जारी है।अगर बारिश जारी रही तो मराठाहल्ली आउटर रिंग रोड पर बड़े ट्रैफिक जाम की आशंका है। बुधवार को बारिश थमने के बाद प्रशासन ने राहत की सांस ली। रात भर बारिश नहीं हुई, जिससे सरजापुर रोड पर जल स्तर काफी नीचे आ गया और ट्रेफिक सुचारू रूप से चलने लगा। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने 11 सितंबर तक भारी बारिश की भविष्यवाणी की है। मसूलाधार बारिश से सिलिकॉन सिटी में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है, खासकर बेंगलुरु पूर्व में महादेवपुरा और बोम्मनहल्ली क्षेत्रों में पीने के पानी की समस्या शुरू हो गई है। आपूर्ति और बुनियादी सुविधाएं बुरी तरह प्रभावित हैं।कर्नाटक राज्य के और क्षेत्रों में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। दक्षिण कन्नड़, उत्तर कन्नड़ और उडुपी के तटीय जिलों को गुरुवार के लिए रेड अलर्ट दिया गया है। चिकमंगलूर, कोडागु और उत्तरी कर्नाटक के जिलों बेलगावी, बीदर और रायचूर में शुक्रवार को ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में गरज के साथ बारिश का अनुमान है और अधिकारियों ने तीन तटीय जिलों में भारी बारिश की भविष्यवाणी की है। बागलकोट, धारवाड़, गडग, हावेरी, कालाबुरागी, विजयपुरा, यादगीर, बीदर, रायचूर, बल्लारी, बेंगलुरु ग्रामीण, चामराजनगर, हासन, दावणगेरे, मैसूर, मांड्या में 11 सितंबर तक येलो अलर्ट जारी किया गया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.