ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

बप्पा को विदा करते समय रखें इन बातों का ध्यान

9 सितंबर 2022 को बप्पा को सभी भक्त धूम-धाम से विदा करेंगे। देश भर में इस दिन बप्पा की मूर्तियों के साथ विशाल जुलूस निकलता है। गणपति विसर्जन  के दिन मुंबई के कई हिस्सों में कल इस अद्भुत दृश्य को देखा जा सकेगा। शास्त्रों में बप्पा की विदाई के लिए कुछ नियम निर्धारित किए गए हैं जिनका पालन करना आवशयक है। भगवान श्री गणेश की मूर्ति को जल में प्रवाहित करते समय कुछ खास नियमों को पालन करने से भगवान प्रसन्न होते हैं और सभी भक्तों की मनोकामना पूर्ण होने का आशीर्वाद देते हैं। आइए जानते हैं गणेश विसर्जन के दौरान किन बातों का रखना चाहिए विशेष ध्यान।

बप्पा को विदा करने से पहले एक चौकी पर लाल कपड़ा बिछाएं और उसे फूलों से सजा दें। इसके बाद पूजा स्थल को गंगाजल से शुद्ध कर दें। विसर्जन से पहले भगवान श्री गणेश की आरती करें और उनके प्रिय चीजों का भोग लगाएं। इसके बाद स्वस्तिवाचन करें और जीवन में रिद्धि-सिद्धि की प्रार्थना करें।
बप्पा को घर से विदा करते समय यानि उन्हें घर से बाहर ले जाते समय इस बात का ध्यान रखें कि उनका मुख घर की तरफ हो। घर की तरफ पीठ रखने से भगवान नाराज हो जाते हैं।
विसर्जन से ठीक पहले एक बार फिर भगवान गणेश से सुख-समृद्धि की प्रार्थना करें और उनसे जाने-अनजाने में हुई गलती के लिए क्षमा मांगे। जल या तालाब के पास पहुंचकर एक बार फिर भगवान की आरती करें और अगले साल फिर आने की प्रार्थना करें।
बप्पा को विसर्जित करते समय इस बात का खास ध्यान रखें कि उन्हें जल में ना फेंकें बल्कि पुरे आदर-सम्मान के साथ उन्हें प्रवाहित करें। घर में यदि आप भगवान को वर्जित कर रहे हैं तो विसर्जित किए गए पानी को किसी गमले में डाल दें और आप उस गमले की अच्छी देखभाल करें। इस बात का भी ध्यान रखें कि उस गमले पैर या उसका अनादर ना हो।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.