ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

डीसी ने सभी विभागों को 2 दिन में प्लान भिजवाने के दिए निर्देश

हिसार; डीसी उत्तम सिंह ने अधिकारियों की मीटिंग ली। हिसार के डीसी उत्तम सिंह ने हिसार शहर को योजनाबद्ध ढंग से स्थापित करने के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को मास्टर प्लान तैयार करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं। सभी विभागों को अगले दो दिनों में रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए है और सोमवार को इस मामले में फिर से समीक्षा बैठक होगी।डीसी उत्तम सिंह ने शुक्रवार को शहर की वर्ष 2041 को आधार मानकर मास्टर प्लान का ड्राफ्ट तैयार करने के लिए विभिन्न विभागों के अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।डीसी ने कहा कि हिसार शहर को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित एवं सुव्यवस्थित ढंग से स्थापित करने के लिए सभी विभागों के कार्यालय, सामान्य बस स्टैण्ड, नागरिक अस्पताल तथा ऑफिसर कॉलोनी एक जगह पर बनाई जाएगी।ये होंगे अलग-अलगपुलिस कॉम्प्लेक्स, ज्यूडिशियल कॉम्प्लेक्स, स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स तथा सेंट्रल जेल अलग जगह पर स्थापित की जाएंगी। उन्होंने बताया कि शहर में एजुकेशन सिटी बनाने के लिए अलग से जगह चिन्हित की जाएगी। इसके अतिरिक्त नगर निगम के अधिकारियों को सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट तथा पार्किंग बनाने के लिए जगह निर्धारित करने की भी हिदायत दी है।शहर के बाहर चारों ओर होगी डेयरियांशहर के बाहर चारों तरफ डेयरी स्थापित करने के लिए जगह निर्धारित की जाएगी। शहर में ट्रांसपोर्ट नगर बनाने के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को जगह चिन्हित करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को मास्टर प्लान से संबंधित सुझाव देने के लिए हिदायत दी है, ताकि मास्टर प्लान का प्रारूप और बेहतर ढंग से तैयार किया जा सके।शहर में होगी मिनी पुलिस लाइनपुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह ने बताया कि मास्टर प्लान के तहत शहर में मिनी पुलिस लाइन बनाई जाएगी। शहर से बाहर शिफ्ट होने वाले कार्यालयों की खाली जगह पर बहु-उद्देशीय पार्किंग बनाने के साथ-साथ रेहड़ी लगाने वाले व्यक्तियों के लिए जगह निर्धारित की जाएगी।जिला नगर योजनाकार मोहन ने बताया कि संबंधित विभागों द्वारा निर्धारित एवं चिन्हित की जाने वाली जगह का उपायुक्त उत्तम सिंह द्वारा निरीक्षण किया जाएगा। संबंधित विभागों द्वारा मास्टर प्लान 2041 को लेकर जो रिपोर्ट मांगी गई है, वे आगामी दो दिन के अंदर-अंदर भिजवाना सुनिश्चित करें। सोमवार को संबंधित विभागों के अधिकारियों की उपायुक्त की अध्यक्षता में पुन: समीक्षा बैठक आयोजित की जाएगी, ताकि मास्टर प्लान का प्रारूप आगामी 10 दिनों में मुख्यालय भिजवाया जा सके।इस अवसर पर सेंट्रल जेल-1 के अधीक्षक दीपक शर्मा, जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी जगबीर सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी कुलदीप सिहाग, कार्यकारी अभियंता रजनीश कुमार, संजीव त्यागी, संदीप बाना सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.