सीएम नीतीश के बाद अब तेजस्वी का दिल्ली दौरा
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के लौटने के बाद अब डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव दिल्ली के लिए निकल रहे हैं। तेजस्वी शुक्रवार शाम को पटना से दिल्ली पहुंचेंगे। उनके साथ आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और पूर्व सीएम राबड़ी देवी भी रहेंगी। बताया जा रहा है कि तेजस्वी यादव दिल्ली में कई दलों के नेताओं से मुलाकात करेंगे। इस दौरान विपक्षी नेताओं से लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर चर्चा हो सकती है। वहीं, लालू यादव का एम्स में इलाज भी चला, इसलिए उन्हें डॉक्टर को दिखाया जा सकता है।
हालांकि, आरजेडी की ओर से यह दौरा पूरी तरह पारिवारिक बताया गया है। पार्टी नेताओं के मुताबिक लालू, राबड़ी और तेजस्वी पारिवारिक काम से दिल्ली जा रहे हैं। मगर इसके कई राजनीतिक मायने निकाले जा रहे हैं। सीएम नीतीश कुमार हाल ही में 2024 चुनाव के मद्देनजर विपक्षी नेताओं से मुलाकात कर दिल्ली से लौटे हैं। अब तेजस्वी यादव के दिल्ली में कई पार्टियों के नेताओं से मिलने का कार्यक्रम है। माना जा रहा है कि वे आगामी लोकसभा चुनाव से पहले नीतीश कुमार की विपक्ष को एकजुट करने की मुहिम को गति दे सकते हैं।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.