ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

स्कूल से लौट रहे पांचवीं के छात्र की पिटाई कर पेट में बोतल घुसाया, घायल

फरीदाबाद: आरोपी मौके से हो गया फरार, सेक्टर 31 में हुई घटना, छुट्‌टी होने पर लौट रहा था घर, आरोपी का दूसरे लड़के से हो रहा था झगड़ा।स्कूल से घर लौट रहे एक पांचवीं क्लास के छात्र को एक युवक ने पिटाई कर बोतल फोड़कर उसके पेट में घुसा दिया जिससे छात्र घायल हो गया और आरोपी मौके से फरार हाे गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बच्चे को बीके अस्पताल में भर्ती कराया जहां से प्राथमिक इलाज के बाद घर भेज दिया। सेक्टर 31 थाना पुलिस घटना की जांच कर रही है।जानकारी के अनुसार मूलरूप से बलिया की रहने वाली मंजू यहां बल्लभगढ़ के संतोष नगर में परिवार के साथ रहती है। उनका बेटा बाल विद्या निकेतन सेक्टर 31 में पांचवीं क्लास में पढ़ता है। शुक्रवार को दोपहर छुट्‌टी होने के बाद वह घर लौट रहा थ। उसी दौरान दो लड़के आपस में लड़ रहे थे। उसमें ने एक ने दूसरे को धक्का दे दिया। हमलावर युवक छात्र के ऊपर गिर गया। बताया जाता है कि जब छात्र ने विरोध किया तो हमलावर ने बगल में पड़ी बोतल तोड़कर उसके पेट में दे मारी जिससे वह घायल हो गया। चीफ पुकार सुनकर आरोपी मौके से फरार हो गया। थाना प्रभारी वीरेंद्र खत्री का कहना है कि छात्र का बयान दर्ज किया जा रहा है। आरोपी की तलाश की जा रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.