मैहर मंदिर दर्शन करने पहुंचे गृहमंत्री मिश्रा
शुक्रवार को मैहर पहुंचे गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा रेलवे स्टेशन पर लड़खड़ा गए और चोटिल होने से बाल-बाल बच गए। हालांकि, उनके साथ चल रहे SDOP और TI ने उन्हें संभाला और उन्हें गिरने से बचा लिया। मामला, मैहर रेलवे स्टेशन का है।दरअसल, गृह मंत्री डॉ. मिश्रा रीवांचल एक्सप्रेस से शुक्रवार सुबह मैहर पहुंचे थे। यहां BJP और ABVP कार्यकर्ता स्वागत के लिए खड़े थे। डॉ. मिश्रा ने स्टेशन पर आए कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और आगे बढ़ गए। इस दौरान प्लेटफॉर्म पर लगे पत्थरों से उनका पैर टकरा गया और वे जैसे ही वे गिरे वैसे ही साथ खड़े SDOP मैहर लोकेश डावर और TI संतोष तिवारी ने उन्हें पकड़कर संभाल लिया।गृह मंत्री मिश्रा इसके बाद सीधे मैहर वाली माता के मंदिर गए। यहां उन्होंने मां शारदा के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। मैहर में उन्होंने पुलिस अफसरों के साथ बैठक की।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.