ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

हरे चारा में नाइट्रेट की अधिक मात्रा बनी मौत का कारण,वैटनरी डाक्टर कर रहे जांच

लुधियाना: समराला में मृतक पड़े 14 पशुओं के शव।पंजाब के लुधियाना के कस्बा समराला में एक गौशाला में 14 पशु संदिग्ध हालातों में मृतक पाए गए। मरने वाले पशुओं में 6 गाय के बछड़े और 3 बैल शामिल है। मरने वाली गायों की गिनती 5 है। घटना का पता चलते ही तुरंत मौके पर वैटनरी डाक्टरों की टीम पहुंची। डा. जसविंदर कौर ने बताया कि हरे चारे के सैंपलों की जांच की गई तो नाइट्रेट की मात्रा अधिक पाई गई।आम तौर पर चारा उत्पादक चारे की जल्दी पैदावार के लिए अधिक मात्रा में बिना वजह दवाइयों का छिड़काव करते रहते है पर यह चारा तुरंत पशुओं को नहीं दिया जाता यदि तुरंत पशुओं को चारा खाने को देंगे तो यह जानलेवा साबित ही होगा।शहर के गौशाला प्रबंधकों और सामाजिक गणमान्यों ने फैसला किया कि मरने वाले सभी पशुओं की जगह सिर्फ एक बछ़़डे का पोस्टामार्टम करवाया जाएगा। जानकारी मुताबिक जैसे ही गायों की हालत खराब होती देखी गई और कई गायों के शव दिखे तो डाक्टरों की टीम को मौके पर बुलाया।चारे के सैंपल भी ले लिए गए है। बता दें जांच से पहले ये अंदेशा लगाया जा रहा था कि शायद लंपी बीमारी के कारण गायों की मौत हुई है लेकिन डाक्टरी जांच के कुछ हद तक मामला साफ हो गया लेकिन अभी भी गहनता से और जांच की जा रही है। बाकी पोस्टमार्टम के बाद सही रिपोर्ट का पता चल पाएगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.