ट्रांसपोर्टर ने किए बाइक सवार पर फायर,शिकायतकर्ता ने कहा थाने से बाहर निकाला पुलिस ने
लुधियाना: थाने के बाहर एकत्र हुए लोग।पंजाब के लुधियाना में फायरिंग के मामले कम होते नजर नहीं आ रहे। अभी तीन दिन पहले नीला झंडा रोड़ पर गैंगस्टर विशाल गिल ने गोलियां चलाई फिर वहीं अब चंडीगढ़ रोड़ पर देर रात एक ट्रांसपोर्टर द्वारा दूसरे ट्रांसपोर्टप के वर्कर पर गोलियां चला दी गई।ट्रांसपोर्टर महिन्द्र जानकारी देता हुआ।जानकारी देते हुए ट्रांसपोर्टर महिंद्र सिंह ने कहा कि देर रात उनका वर्कर गाड़ी के पीछे तेल डलवाने के लिए बाइक पर जा रहा था। समराला चौक से वर्धमान चौक जाते हुए एक अन्य ट्रांसपोर्टर ने बाइक पर जा रहे उनके वर्कर पर फायरिंग कर दी।गोली चलाने वाले ट्रांसपोर्टर को संदेह हुआ कि शायद वह बाइक सवार उनकी गाड़ी की रेकी कर रहा है और उनकी गाड़ी सेल टेक्स को न पकड़वा दे। ट्रांसपोर्टर महिंद्र ने कहा कि जब वह इस मामले की शिकायत देने थाना डिवीजन नंबर 7 में पहुंचे तो थाने में तैनात जांच अधिकारी प्रेम चंद हमें दबकाने लगा जबकि हम शिकायत देने गए थे।घटना स्थल पर इलाका पार्षद राजू वोहरा को बुलाया तो पुलिस ने उसे भी थाना से बाहर निकाल दिया। इसके बाद थाने के बाहर बताया जा रहा है कि देर रात तक धरना भी लगाया गया। किसी तरह विरोध करने के बाद जिस युवक पर फायरिंग हुई थी उसे थाने में भेजा ताकि उसके बयान दर्ज हो सके। पुलिस अभी इस मामले की गहनता से जांच कर रही है। पार्षद राजू वोहरा ने कहा कि शहर में कानून व्यवस्था बिगड़ रही है। यदि पुलिस ने लोगों के साथ अपना बरताव सही न किया तो लोगों का पुलिस से भरोसा उठ जाएगा। लोग पुलिस के पास डर के मारे शिकायत लिखवाने नहीं आएंगे।ACP गुरदेव सिंह ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। सीसीटीवी फूटेज आदि देख कर ही बनती कार्रवाई का जाएगी।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.