ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

राहुल गांधी की 42 हजार की टीशर्ट पर भारतीय जनता पार्टी ने कसा तंज

नई दिल्ली । भारत जोड़ो यात्रा पर निकले कांग्रेस सांसद राहुल गांधी अपने पहनावे को लेकर भाजपा के निशाने पर हैं। इस यात्रा के दौरान पहनी गई राहुल गांधी की टी शर्ट की फोटो ट्वीट करते हुए भाजपा ने तंज किया है। भाजपा के टि्वटर हैंडल से किए गए ट्वीट में राहुल की इस टीशर्ट की कीमत 41 हजार 257 रुपए बताई गई है। बता दें कि कांग्रेस सांसद इन दिनों भारत जोड़ो यात्रा पर हैं। इस यात्रा की शुरुआत तमिलनाडु के कन्याकुमारी से हुई है। भाजपा के टि्वटर हैंडल राहुल गांधी की तस्वीर के साथ उस टी शर्ट की भी फोटो ट्वीट की गई है, जो उन्होंने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान पहनी है। इस ट्वीट के मुताबिक यह सफेद पोलो टी शर्ट बरबेरी कंपनी की है और इसकी कीमत 41 हजार 257 रुपए की बताई गई है। ट्वीट के साथ तंजिया अंदाज में कैप्शन लिखा है, भारत देखो। इसके जरिए भारत राहुल गांधी द्वारा सादगी के साथ इस यात्रा का आयोजन की पोल खोलने की कोशिश की गई है। गौरतलब है कि कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू हुई है। यह यात्रा 12 राज्यों से होते हुए जम्मू-कश्मीर में जाकर खत्म होगी। कांग्रेस के मुताबिक यह यात्रा करीब 150 दिन तक चलेगी। इस दौरान कुल 3,500 किलोमीटर लंबा सफर तय किया जाएगा। बरबेरी ब्रिटेन की क्लोदिंग कंपनी है। हालांकि इसकी वेबसाइट के जरिए भारत में डायरेक्ट कपड़े खरीदने की सुविधा उपलब्ध नहीं है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.