ताजनगरी में तेल माफिया के होटल पर कार्रवाई
आगरा के तेल माफिया मनोज गोयल का जीवनी मंडी स्थित होटल ताज-वे बिना फायर एनओसी के संचालित हो रहा था।आग बुझाने के पर्याप्त इंतजाम नहीं थे।अग्निशमन विभाग ने बृहस्पतिवार को होटल को निरीक्षण करने के बाद शुक्रवार को कर्मचारी से नोटिस भेजा।होटल कर्मी होटल में ठहरे लोगों से कमरे खाली कराकर ताला लगाने के बाद चले गए।लखनऊ के होटल में अग्निकांड में चार लोगों की मौत के बाद अफसर चेकिंग अभियान चला रहे हैं। आगरा में 90 होटल बिना आग से सुरक्षा इंतजाम के संचालित होते मिले हैं। इनको नोटिस दिए जा रहे हैं। चार मंजिला होटल में एक कर्मचारी मिला, फायर एनओसी नहीं दिखा सका। आग बुझाने के इंतजाम नहीं मिले। होटल को नोटिस जारी कर सात दिन में जवाब मांगा गया है। ऐसा नहीं करने पर विधिक कार्रवाई की चेतावनी दी गई। होटल कर्मी को नोटिस रिसीव करा दिया गया।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.