भाजपा बोली- भारत देखो, 41 हजार की टीशर्ट; कांग्रेस का जवाब- 10 लाख के सूट पर बात करो
नई दिल्ली: कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में शुक्रवार को राहुल गांधी तामिलनाडु में हैं। वहां उनके कार्यक्रम से ज्यादा उनकी टीशर्ट चर्चा में है। राहुल गांधी ने बरबेरी कंपनी की सफेद रंग की टीशर्ट पहनी है। भाजपा ने उनकी फोटो ट्वीट करके लिखा- भारत देखो 41 हजार की टीशर्ट। भाजपा ने अपने ट्वीट में कंपनी की ऑनलाइन सेल का प्राइस टैग भी दिखाया है।भाजपा के ट्वीट के जवाब में कांग्रेस ने लिखा- अरे… घबरा गए क्या? भारत जोड़ो यात्रा में उमड़े जनसैलाब को देखकर। मुद्दे की बात करो… बेरोजगारी और महंगाई पर बोलो। बाकी कपड़ों पर चर्चा करनी है तो मोदी जी के 10 लाख के सूट और 1.5 लाख के चश्मे तक बात जाएगी। बताओ करनी है?कांग्रेस ने भाजपा का ट्वीट शेयर करके उस पर अपना जवाब दिया है।हम देश के लोगों को जोड़ने के लिए निकले हैं: राहुलएक सवाल के जवाब में राहुल ने कहा- भारत जोड़ो यात्रा कांग्रेस पार्टी निकाल रही है और मैं पार्टी का मेंबर हूं। इसलिए मैं इस यात्रा में शामिल हूं। उन्होंने कहा- यात्रा का मकसद साफ है, हम देश के लोगों को जोड़ने के लिए निकले हैं। राहुल ने कहा- भारत जोड़ो यात्रा से मुझे इस देश और अपने बारे में समझ आ जाएगी। मैं 2-3 महीने में समझदार हो जाऊंगा।राहुल बोले- चुनाव लड़ने पर मैंने फैसला कर लिया है, नहीं लड़ा, तो आपको बता दूंगाकांग्रेस में अध्यक्ष के चेहरे पर जारी सियासी सस्पेंस के बीच शुक्रवार को राहुल ने इस पर भी पहली बार बयान दिया। तमिलनाडु में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान राहुल ने कहा कि वे चुनाव लड़ेंगे या नहीं, इस पर चुनाव बाद जवाब देंगे। उन्होंने आगे कहा- मैंने इस पर अपना फैसला कर लिया है, मेरे मन में अब कोई भ्रम नहीं है। चुनाव नहीं लड़ा, तो आपको जवाब दूंगा।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.