साप्ताहिक बैठक के लिए एलजी से मिले अरविंद केजरीवाल
दिल्ली | साप्ताहिक बैठक में जनहित से जुड़े मसलों पर विचार हुआ।मुख्यमंत्री ने जोर दिया कि दिल्ली के विकास कार्यों को और गति देने की जरूरत है।साथ ही विभिन्न मुद्दों पर टकराव के बावजूद किसी भी स्थिति में दिल्ली में चल रहे विकास कार्यों को नहीं रुकने देने की प्रतिबद्धता दोहराई।दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना की जांचों का दायरा बेशक मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल तक पहुंचा है, लेकिन शुक्रवार वह साप्ताहिक बैठक में शिरकत करने राजनिवास पहुंचे।इसमें जनहित से जुड़ी दिल्ली सरकार की योजनाओं पर उपराज्यपाल से चर्चा की। इस दौरान केजरीवाल ने विकास कार्यों में तेजी लाने पर जोर दिया।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.