ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

भारतीय-अमेरिकी कांग्रेस सांसद को मिली धमकी

भारतीय-अमेरिकी कांग्रेस सांसद प्रमिला जयपाल को फोन पर अपमानजनक और नफरत भरे मैसेज मिल रहे हैं। गुरुवार को उन्होंने कुछ ऑडियो मैसेज ट्विटर पर पोस्ट किए। इन मैसेजेस में अश्लील और अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया गया है। प्रमिला ने जो ऑडियो शेयर किए हैं उसमें कॉल करने वाला शख्स उन्हें नतीजे भुगतने की धमकी दे रहा है। साथ ही वह प्रमिला को मूल देश भारत वापस जाने कह रहा है।

प्रमिला ने लिखा है- “आमतौर पर राजनीतिक लोग ऐसा नहीं करते हैं। मैं कर रही हूं क्योंकि हम हिंसा को स्वीकार नहीं कर सकते। हम उस नस्लवाद और लिंगवाद को भी स्वीकार नहीं कर सकते हैं जो इस हिंसा को बढ़ाता है।” प्रमिला जयपाल एक अमेरिकी राजनेता हैं जो 2017 से वाशिंगटन के 7वें कांग्रेस जिले से अमेरिकी प्रतिनिधि के रूप में कार्यरत हैं।

एक और ट्वीट में प्रमिला ने लिखा- “नस्लवाद और गुस्से से भरा एक आदमी मेरे घर पर एक भरी हुई बंदूक के साथ दिखा। मैं इसे इसलिए शेयर कर रही हूं क्योंकि बढ़ती हिंसा के सामने हम चुप नहीं रह सकते। ये अलग-थलग घटनाएं नहीं हैं। बहुत कुछ दांव पर लगा है।” गौरतलब है कि इससे पहले सिएटल में 49 साल का ब्रेट फोर्सेल पिस्टल के साथ प्रमिला के घर के बाहर नजर आया था। पुलिस ने उसे बाद में गिरफ्तार कर लिया था।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.