ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

आम आदमी पार्टी उन्हें पार्षद तोड़ने का दे सकती है तोहफा

जालंधर: भाजपा पंजाब प्रधान की जालंधर के नेताओं के साथ प्रतीकात्मक फोटोबहुत से दिनों से भाजपा नगर निगम चुनाव को लेकर अपना धरातल मजबूत करने में जुटी है लेकिन पार्टी के शायद सितारे उसका साथ नहीं दे रहे हैं। अभी लोगों को पार्टी के बड़े नेता जोड़ते ही हैं कि अगले पल पुराने नेता घर छोड़ कर चले जाते हैं। इस बार भी ऐसा ही हुआ है। पार्टी प्रधान अश्विनी शर्मा के जालंधर आगमन से पहले ही पार्टी के नेताओं ने एक बड़ा झटका दिया है।पार्टी के दस क़दावर नेताओं जिनमें चार पार्षद हैं ने पार्टी को बाय-बाय कह दिया है। यह चारों सत्ताधारी दल में जाने की फिराक में हैं। हालांकि पार्टी स्तर पर रुठे नेताओं को मनाने की कोशिशें हो रही हैं लेकिन इनमें से शायद ही कोई माने। निगम चुनाव से पहले भाजपा ने जो तैयारियां शुरु कर रखी थीं उन पर एक साथ दस शहर के बड़े नेताओं का पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र पानी फेर गया है।इसी बीच यह भी पता चला है कि अश्विनी शर्मा जिनका जालंधर आने का पहले ही कार्यक्रम तय था वह इन नेताओं को मनाने के लिए जा सकते हैं। लेकिन यह भी पता चला है कि आम आदमी पार्टी भारतीय जनता पार्टी के नेताओं को अपनी पार्टी में जॉइन करवा कर भाजपा के प्रदेश प्रधान को आगमन पर तोहफा देकर उनका शहर में स्वागत कर सकते हैं।जिन भाजपा के नेताओं ने पार्टी छोड़ी है वह पहले से ही आम आदमी पार्टी के वेस्ट हलके से विधायक शीतल अंगुराल और सेंट्रल हलके से विधायक रमन अरोड़ा के संपर्क में थे। यह इसलिए भी संपर्क में थे क्यों दोनों विधायक आम आदमी पार्टी के वजूद में आने से पहले भाजपा में ही थे। दोनों ने ही चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी जॉइन की थी। पार्टी ने दोनों को टिकट दिया तो बदलाव की लहर में दोनों विधायक बन गए।पार्टी में पहले भी हुई थी बगावतभारतीय जनता पार्टी की कमान शहर में जब से सुशील शर्मा ने संभाली है तब से विवाद लगातार जारी हैं। विवाद चुनाव के समय ही शुरु हो गए थे। पहले पार्टी के एक नेता की कांग्रेस के नेताओं ने मतगणना के दौरान मतदान केंद्र के बाहर पिटाई कर डाली। उसके कपड़े तक फाड़ डाले। यहां तक कि पूर्व विधायक केडी भंडारी को भी अपने कार्यकर्ता को बचाने के दौरान धक्के खाने पड़े। लेकिन प्रधान जी और जिन भाजपा नेता के कपड़े फाड़े थे वह कांग्रेस के पूर्व मंत्री अवतार हेनरी के घर समझौता करने पहुंच गए।इस समझौते की सोशल मीडिया पर फोटो वायरल हो गई। फोटो वायरल होते ही पार्टी में उबाल आ गया। पार्टी के नेता नाराज हो गए कि यदि समझौता ही करना था तो फिर एफआईआर दर्ज क्यों करवाई थी। क्यों सभी कार्यकर्ताओं को लेकर पुलिस कमिश्नर आफिस के बाहर धरना लगाया गया था। पार्टी में इस समझौते का इतना जबरदस्त रिएक्शन हुआ कि हर जगह ऊंची-ऊंची आवाज में नारे लगाने वाले भारतीय जनता युवा मोर्चा के नेताओं ने बाकायदा प्रेस कान्फ्रेंस करके अपने-अपने पदों से त्यागपत्र दे दिया था। उस वक्त भी कुछ युवा नेताओं ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता छोड़ दी थी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.