ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

सिंगापुर के प्रतिष्ठित सेवा पदक ‘मेरिटोरियस सर्विस मेडल’ से भारत के पूर्व नौसेना प्रमुख लांबा सम्मानित

सिंगापुर। सिंगापुर के प्रतिष्ठित विशिष्ट सेवा पदक ‘मेरिटोरियस सर्विस मेडल’ (मिलिट्री) (एमएसएम) से भारतीय नौसेना के पूर्व प्रमुख एडमिरल सुनील लांबा को नवाजा गया हैं। लांबा को भारतीय नौसेना और ‘रिपब्लिक ऑफ सिंगापुर नेवी’ के बीच दीर्घकालिक द्विपक्षीय रक्षा संबंधों को मजबूत करने में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए गुरुवार को यह पुरस्कार प्रदान किया गया। सिंगापुर के रक्षा मंत्री एनजी इंग हेन ने रक्षा मंत्रालय में आयोजित एक समारोह में लांबा को पुरस्कार प्रदान किया।
एक आधिकारिक बयान में कहा गया, ‘लांबा के नेतृत्व में, दोनों देशों की नौसेनाओं ने नवंबर 2017 में ‘नौसैन्य सहयोग के लिए द्विपक्षीय समझौता’ और जून 2018 में ‘पारस्परिक समन्वय, रसद और सेवा समर्थन के लिए कार्यान्वयन व्यवस्था’ समझौता किया। इसने नौसेना के बीच संवाद बढ़ाने और पनडुब्बी बचाव अभियानों, समुद्री सुरक्षा के क्षेत्र में सूचनाओं के आदान-प्रदान व साजो-सामान संबंधी सहयोग समेत आपसी हित के क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने की रूपरेखा तैयार की।’
लांबा के कार्यकाल में दोनों नौसेनाओं ने 2018 में सिंगापुर-भारत समुद्री द्विपक्षीय अभ्यास की रजत जयंती मनाई और सितंबर 2019 में पहले सिंगापुर-भारत-थाईलैंड समुद्री अभ्यास का सफलतापूर्वक आयोजन किया। सिंगापुर के रक्षा मंत्रालय ने गुरुवार को जारी विज्ञप्ति में कहा कि इन पेशेवर आदान-प्रदान ने दोनों सेनाओं के कर्मियों के बीच अभियानगत-क्षमता बढ़ाई तथा आपसी समझ और विश्वास को गहरा किया।
एडीएम (सेवानिवृत्त) लांबा ने इस अवसर पर कहा, ‘सिंगापुर सरकार द्वारा एमएसएम (एम) से सम्मानित किया जाना मेरे लिए सम्मान की बात है।’ उन्होंने कहा, ‘भारत और सिंगापुर रणनीतिक साझेदार हैं और दोनों नौसेनाओं के बीच समुद्री पड़ोसियों के रूप में लंबे समय से मजबूत संबंध रहे हैं।’ लांबा को रक्षा मंत्रालय में सलामी गारद भी दिया गया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.