ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

चटपटे आलू पोहा रोल्स बनाने की आसान सी रेसिपी

ट्राई करें टेस्टी और हेल्दी चटपटे आलू पोहा रोल्स। यह डिश दिनभर आपकी एनर्जी बनाए रखने के साथ आपके समय को भी बचाने का काम करेगी। तो आइए जानते हैं कैसे बनाई जाते हैं यह आलू पोहा रोल्स।
सामग्री- सरसों के दाने, राई, एक चुटकी हींग, जीरा, कटी हुई हरी मिर्च, एक कटा हुआ प्याज, अदरक का एक टुकड़ा, मटर, एक कटा हुआ टमाटर, हल्दी, तेल, अमचूर पाउडर, 4 उबले हुए आलू, हरा धनिया, 1 कप पोहा, 1 कप सूजी, आधा कप दही, नमक स्वादानुसार
आलू पोहा रोल्स बनाने का तरीका-आलू पोहा रोल्स बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन में 2 चम्मच तेल गरम करके उसमें थोड़ी सी सरसों, थोड़ी-सी राई, एक चुटकी हींग और जीरा डालें। इसके बाद प्याज- अदरक डालने के बाद दोनों चीजों को हल्का रोस्ट कर लें। आपकी प्याज जब हल्की रोस्ट हो जाएं, तो उसमें थोड़ा से नमक के साथ टमाटर डालें। ताकि आपके टमाटर जल्दी गल जाएं। टमाटर गलने के बाद मटर, आलू, हल्दी, हरा धनिया और अमचूर पाउडर डालकर सभी चीजों को फ्राई कर लें। रोल्स के लिए स्टफिंग तैयार होने के बाद, पोहे का बैटर बनाएं। इसके लिए एक कप पोहा 10 मिनट के लिए पानी में भिगोकर रखें। 10 मिनट बाद पोहे का सारा पानी निकालकर कुछ देर ऐसे ही रख दें।
जब तक बैटर तैयार हो रहा है, तब एक बर्तन में सूजी लेकर उसमें आधा कप दही डालकर अच्छी तरह मिक्स करें। इसमें थोड़ा सा नमक जरूर डाल दें। अब आपको पोहा बैटर और सूजी बैटर को मिक्सी में चलाना है। आपका बैटर तैयार है। आलू की स्टफिंग के गोल-गोल रोल्स बनाएं और एक प्लेट में रख लें। इसके बाद तवा गरम करें, चीले की तरह पोहा बैटर उसपर डालकर गोलाकार बनाएं।जब बैटर हल्का-सा सिकने लगे तो उसके ऊपर आलू-स्टफिंग व हल्की-सी सॉस डालकर रोल बना दें। आपके पोहा रोल्स बनकर तैयार हैं, इन्हें गरमा-गरम चाय के साथ सर्व करें।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.