होश आने पर अपहरणकर्ता के चुंगल से भागा, गले पर मिले चोट के निशान
पीलीभीत: यह तस्वीर पीलीभीत के आशीष की है। शनिवार को इसका अपहरण हो गया था।पीलीभीत में शनिवार को दिनदहाड़े 13 वर्षीय किशोर का अपहरण हो गया। एक युवक किशोर को नशीला पदार्थ खिलाकर उठा ले गया। होश आने पर किशोर अपहरणकर्ता के चुंगल से भागकर घर पहुंचा। उसने परिजनों को मामले की जानकारी दी। गांव पहुंची पुलिस ने किशोर से जानकारी ली। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के छोटा खुदागंज मोहल्ले का है।यहां के कुंवर सिंह का 13 वर्षीय पुत्र आशीष ने बताया,” मैं चौक में स्थित एक फैक्ट्री की दुकान पर काम करता हूं। शनिवार को दुकान पर काम करने गया था। साफ-सफाई के बाद पास में ही स्थित एक गली में टॉयलेट करने के लिए गया था। तभी मुंह ढक कर आए एक युवक ने नशा सुंघाकर मेरा अपहरण कर लिया। आसाम चौराहे के पास एक सुनसान इलाके में ले जाकर मुझे पेड़ से बांध दिया।”अपहरणकर्ता के चुंगल से भागकर घर पहुंचा किशोर।अपहरणकर्ता का हाथ काटकर हुआ फरारकिशोर ने आगे बताया,”जब मेरा नशा कम हुआ तो दांत से रस्सी खोलकर भागने लगा। इसी दौरान मुझे अपहरणकर्ता ने पकड़ लिया। मैंने उसका हाथ दांत से काटकर बमुश्किल अपनी जान बचाई और भाग निकला। मैं चंगुल से छूटने के बाद अपनी दुकान के पास पहुंचा। वहां बदहवास अवस्था में देखकर आसपास लोगों ने परिजनों को जानकारी दी।”पुलिस ने गांव पहुंचकर किशोर से ली जानकारीपरिजनों ने बताया,”किशोर के शरीर पर चोटों के निशान मिले हैं। पुलिस को मामले की जानकारी दी गई है।” वहीं, शहर कोतवाल नरेश त्यागी ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने पर टीम को मौके पर भेजकर जानकारी जुटाई जा रही है। जांच कर जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.