पुलिस ने 7 छात्रों के खिलाफ किया मामला दर्ज, छात्रा के तीन भाइयों पर भी हुआ था हमला
करनाल: हरियाणा के जिले करनाल के कस्बे घरौंडा ब्लॉक के एक सरकारी स्कूल की छात्रा ने अपने ही स्कूल में पढने वाले कुछ छात्रों पर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। विरोध करने पर छात्रा के साथ मारपीट की गई और छात्रा को बचाने के लिए आए उसके भाइयों पर भी हमला किया। छात्रा ने शुक्रवार को मामले की शिकायत पुलिस को दी थी। पुलिस ने शनिवार को छात्रा की शिकायत के आधार पर 7 छात्रों के खिलाफ मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी।छात्रा के भाई के सर लगी चोट।सरकारी स्कूल में पढ़ने वाली 8 कक्षा की छात्रा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि शुक्रवार को स्कूल की छुट्टी होने के बाद जैसे ही वह स्कूल के गेट से बाहर आई तो उसी के स्कूल में पढ़ने वाले 12वीं कक्षा के कुछ छात्रों ने उसका रास्ता रोक लिया और उसके साथ छेडखानी शुरू कर दी। छात्रा ने शिकायत में बताया है कि जब उसने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। इतने में ही उसके तीन भाई मौके पर पहुंचे और छेडख़ानी करने वाले छात्रों का विरोध किया, लेकिन छात्र इन तीनों पर टूट पड़े और जमकर मारपीट की। आरोप है कि छात्रों ने मारपीट के दौरान तेजधार हथियार से भी वार किया।जान से मारने की धमकी देकर हुए थे आरोपी फरारइस झगड़े में छात्रों ने छात्रा के एक भाई का सिर पर वार किया और उसके अन्य भाइयों को भी बुरी तरह से मारा। वहीं छात्रा पुलिस को दी शिकायत में यह भी आरोप लगाया है कि सभी हमलावर छात्र जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो थे।पुलिस थाने पहुंचे छात्रा के परिजन।वर्जनघरौंडा थाना के IO रमेश कुमार ने बताया कि छात्रा के साथ कुछ छात्रों द्वारा छेड़छाड़ करने व उसके भाईयों के साथ मारपीट करने की शिकायत मिली है। शिकायत के आधार पर आज पुलिस ने सात छात्रों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।खबरें और भी हैं…
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.