रेप करने से रोका तो की पिटाई
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में पेइंग गेस्ट के तौर पर रहनी वाली जांजगीर चांपा निवासी 22 वर्षीय कॉलेज स्टूडेंट युवती की बेरहमी से पिटाई का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार युवती के ही जिले के बाराद्वार के डेरागढ़ निवासी मनीष साहू से उसकी जान-पहचान फिर दोस्ती हुई। कुछ दिनों के बाद दोनों एक-दूसरे से प्यार करने लगे। कुछ वक्त के बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया। बीते बुधवार की सुबह लड़की रूम में थी, तभी युवक वहां पहुंच गया। इस दौरान वह युवती के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश करने लगा। उसके मना करने पर गाली-गलौज किया फिर बेरहमी से पिटाई की।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.