120 राइडर 75 दिन में करेंगे 18000 KM का सफर, 10 महिलाएं भी शामिल
अमृतसर: फिट इंडिया फ्रीडम राइडर बाइक रैली पहुंची अमृतसर । केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा दिल्ली से रवाना की गई फिट इंडिया फ्रीडम राइडर बाइक रैली शनिवार को अमृतसर पहुंच गई। गोल्डन गेट पर रैली का स्वागत किया गया। रैली में 75 बाइक पर 120 राइडर हैं, जिनमें 10 महिलाएं भी शामिल हैं। 75 दिन में यह राइडर 6 अंतर्राष्ट्रीय सीमाओं सहित 34 राज्यों में जाएंगे और 18000 किलोमीटर का भ्रमण करेंगे।बाइक रैली की खास बात है कि इसमें राइडर एक शहर या राज्य से ना होकर, देश के विभिन्न राज्यों से हैं। जम्मू से पहुंचे राइडर सप्रीत सिंह ने बताया कि 18,000 किलोमीटर का सफर करके देश के 75 महत्वपूर्ण स्थान पर आजादी के अमृत महोत्सव का प्रचार करेगी और 75 दिन बाद वापस दिल्ली लौटेगी। महाराष्ट्र से पहुंचे मोहन गोड़से ने बताया कि इस रैली में पूरे भारत से राइडर पहुंचे हैं और लोगों को एक होने का संदेश दे रहे हैं।फिट इंडिया फ्रीडम राइडर बाइक रैली पहुंची अमृतसरशहीदों को नमन करने निकले हैं राइडरउड़ीसा से पहुंची महिला राइडर अनीता सिंह ने कहा कि वह भारत के शहीदों को नमन करने के लिए पूरे भारत के भ्रमण पर निकले हैं। शहीदों के कारण ही आज सभी आजाद हैं। यह रैली अनेकता में एकता का प्रतीक है।कल सबुह जम्मू के लिए होंगे रवानाराइडर्स ने बताया कि आज वह गोल्डन टेंपल व जलियांवाला बाग में नतमस्तक होंगे। इसके बाद वह अटारी सीमा पर भी जाएंगे। आज रात यहां स्टे करने के बाद उनका अगला पड़ाव जम्मू-कश्मीर होने वाला है। इसी तरह सभी राइडर्स 75 दिनों में 18 हजार कि.मी. का रास्ता कवर करके के बाद दिल्ली पहुंचेंगे।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.