शिक्षक परिवार सुरक्षा सप्ताह में जारी है टीएससीटी का अभियान
बस्ती। शिक्षक परिवार सुरक्षा सप्ताह की कड़ी में टीचर्स सेल्फ केयर टीम ने शिक्षकों के खाते को सेलरी खाते में परिवर्तित कराने हेतु उन्हें जागरूक किया और गेच्युटी आवेदन हेतु फार्म का भी वितरण किया गया।टीएससीटी के जिला संयोजक प्रमोद कुमार ओझा ने बताया कि सभी ब्लाक इकाईयों को सेलरी खाता में ख्ुालवाने एवं गेच्युटी आवेदन हेतु निर्देशित किया गया है। जिला संयोजक ने कप्तानगंज बी.आर.सी. पर गेच्युटी फार्म वितरित किया और एसबीआई कप्तानगंज में खाताधारकों के खातों को वेतन खाते में परिवर्तित कराया।शिक्षक परिवार सुरक्षा सप्ताह के तहत चलाये जा रहे अभियान को संचालित कराने में राजेन्द्र प्रसाद, वी.पी. आनन्द, विनयशंकर पाण्डेय, रजनीश यादव, मनीष पाण्डेय, हयात मोहम्मद, अशोक मिश्र आदि ने योगदान दिया।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.